लोन पास होने की खुशी में महिला को पार्टी देना पड़ा महंगा,दो युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म

लोन पास होने की खुशी में महिला को पार्टी देना पड़ा महंगा,दो युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म 


महिला का ग्रुप समूह योजना में 50 हजार का लोन पास करवाने की एवज में महिला से मांगी शराब की पार्टी,हुआ लोन पास तो महिला ने दी पार्टी, पार्टी दौरान दो युवकों ने किया दुष्कर्म तो तीसरे ने दिया सहयोग, महिला हुई लहूलुहान, मामला हुआ दर्ज  

यह घटना राजस्थान के ब्यावर जिले से निकलकर सामने आई है यहां युवकों ने महिला को लोन पास करवाने के एवज में शराब पार्टी देने की डिमांड की थी। लोन पास होने के बाद उसने युवकों को अपने घर बुलाया था। सभी लोग शराब पीकर इंजॉय कर रहे थे। लेकिन अधिक नशा होने पर युवकों के कदम बहक गए। दो युवकों ने महिला के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। तीसरा युवक भी उनका सहयोग करता रहा। इसके बाद दो लोगों ने महिला के साथ रेप किया।

बाद में वह लहूलुहान हो गई। तब आरोपियों ने उसे छोड़ा और मौके से भाग गए। महिला की हालत गंभीर बताई गई है। उसे इलाज के लिए राजकीय अमृतकोर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। डीएसपी राजेश कसाना और सिटी पुलिस ऑफिसर मय जाब्ता ने महिला के बयान दर्ज किए हैं। आरोपी फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल