प्राकृतिक आपदा से निपटने पर प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यशाला का शुभारंभ

 प्राकृतिक आपदा से निपटने पर प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यशाला का  शुभारंभ

चार पंचायतों से 60 वॉलंटियर को दिया जा रहा प्रशिक्षण

हर संभव चुनौती से निपटने के लिए किया जा रहा वालंटियर को तैयार



गोहर : किसी भी प्राकृतिक आपदा  व मानसून के दौरान होने वाली आपदाओं से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के द्वारा 27 जून से 29 जून तक तीन दिवसीय टास्क फोर्स स्वयंसेवक (वॉलंटियर) कार्यशाला का आयोजन आज बीडीओ कार्यालय के सभागार जिला आपदा प्रबंधन टीम व एसडीएम  गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । 

कार्यक्रम में एसडीएम गोहर ने विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण तथा पंचायतों से आए हुए सभी वॉलिंटियर को आने वाले मानसून के मद्देनजर किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने व उनसे संबंधित बचाव व राहत कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा आप सभी वालंटियर को प्रशिक्षण व जागरूक करने का उद्देश्य यह है कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा किसी  गांव, कस्बे में आती है तो प्राथमिक बचाव व राहत कार्य वहां के लोगों के द्वारा किया जाता है इसीलिए जिला प्रशासन के द्वारा प्रत्येक पंचायत से वालंटियर तैयार किया जा रहे हैं ताकि आपदा के दौरान  राहत कार्य जल्द से जल्द शुरू हो सके   । 

उन्होंने वालंटियर से कहा कि अगर आपके क्षेत्र में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा होती है तो आप सभी वालंटियर तुरंत सब डिविजनल आपदा प्रबंधन व्हाट्सएप ग्रुप में आपदा से संबंधित जानकारी जानकारी से विभाग को तुरंत अवगत करवाएं तथा 1077 नंबर पर भी आपदा से संबंधित जानकारी दे सकते हैं ताकि प्रशासन व वालंटियर आपसी समन्वय के साथ आपदा के दौरान बचाव और हाथ कार्यों को अधिक तेजी व सुचारू रूप से संपन्न कर सकें ताकि आपदा से हुए जान माल की क्षति को कम से कम किया जा सके । 



कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन मंडी प्राधिकरण से सर्व जिला समन्वयक अमरजीत सिंह ने उपस्थित सभी वाॅलंटियर को आपदा प्रबंधन पर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की व उनके कार्यों के प्रति उन्हें जागरूक किया उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा (भूस्खलन, भूकंप) को रोका नहीं जा सकता है लेकिन इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है अगर किसी गांव में प्राकृतिक आपदा से नुकसान हुआ है तो आप वॉलिंटियर उस स्थिति में किस तरह से कार्य करना है इसके बारे में बताया गया तथा आपदा के दौरान प्रभावित हुए लोगों को रेस्क्यू करना व घायलों को प्राथमिक उपचार देने से संबंधित भी जानकारी दी गई तथा वालंटियर को बताया गया कि अपने-अपने पंचायत में भूकंपीय क्षेत्र व भूमि कटाव क्षेत्र की आपको जानकारी होनी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा आने से पहले  लोगों को उस क्षेत्र की परिस्थितियों से अवगत किए जा सके तथा मौसम विभाग व जिला प्रशासन के द्वारा मानसून के दौरान दी गई सूचना से भी लोगों को अवगत करवाएं व दी गई सूचना को गंभीरता से पालन करने के लिए कहें । 

कार्यक्रम में बीडीओ गोहर सुरजीत सिंह, कानूनगो कृष्ण ठाकुर, कानूनगो खूब राम व उपमंडल गोहर के सभी पंचायत सचिव, पटवारी, लंबरदार व ग्राम पंचायत काशन, कोटला खनूला, नाण्डी, मौवीसेरी से कुल 60 वालंटियर  शामिल रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल