प्रेमी संग मां के हमबिस्तर होते देखा, कलयुगी मां ने बेटी को उतारा मौत के घाट, हत्या को दिखाया आत्महत्या

प्रेमी संग मां के हमबिस्तर होते देखा, कलयुगी मां ने बेटी को उतारा मौत के घाट, हत्या को दिखाया आत्महत्या 


उत्तराखंड : मां अपने बच्चों के लिए अपनी जान तक को दांव पर लगा देती है परन्तु इस कलयुगी मां ने तो अपनी मौज मस्ती के लिए अपनी ही बेटी की बलि दे दी। कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या को छिपाने के लिए हत्या को आत्महत्या दिखाने का भी प्रयास किया।  

यह दिल दहला देने वाला मामला वाला मामला देहरादून में सामने आया है। लड़की के आत्महत्या मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि लड़की ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उसे मां ने ही अपने अवैध संबंध छिपाने के लिए प्रेमी संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद शव को फंदे से लटकाते हुए वारदात को आत्महत्या का रूप दिया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह नई बस्ती पटेलनगर में युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो ममता उम्र 20 वर्ष पुत्री सुखविंदर सिंह का शव फंदे से उतारकर जमीन पर रखा गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस को बताया गया कि सुखविंदर सिंह दूध सप्लाई का काम करते हैं। अन्य दिनों की तरह गुरुवार तड़के चार बजे वह काम पर चले गए। मां ने कहा कि पांच बजे बेटी को फांसी पर लटके देखा तो फंदे से नीचे उतारा। अकेली महिला के बेटी का शव फंदे से उतारने की बात कहने पर पुलिस को शक हुआ और पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया।इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि महिला के पड़ोस में रहने वाली नितिन से अवैध संबंध थे। हत्या किए जाने से चार-पांच दिन पहले ममता ने मां और नितिन को घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उसने पिता और अन्य लोगों को इस बारे में बताने को कहा।

इसके बाद मां और प्रेमी ने मिलकर ममता को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इससे पहले भी हरप्रीत और नितिन के अवैध संबंध सुखविंदर को बेटी के जरिए पता लगे थे। तब भी घर में विवाद हो गया था। तब आरोपी महिला ने नितिन से दोबारा न मिलने की बात कहते हुए विवाद को निपटाया था।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

जसूर में फोटोग्राफर की दुकान से डेढ़ लाख का ड्रोन चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, सुराग देने पर मिलेगा ₹10 हजार का इनाम

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

23 अक्टूबर को ज्वाली के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित