वीडियो कॉल कर लड़की ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर को बनाया निशाना,साइबर ठग

वीडियो कॉल कर लड़की ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर को बनाया निशाना,साइबर ठग 

लड़की वीडियो कॉल कर न्यूड होकर आई सामने, रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने भी खोया आपा और हुआ न्यूड, इस दौरान दूसरी तरफ से उसने वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली लड़की ने, वीडियो बनाने के बाद उन लोगों द्वारा वीडियो वायरल करने की दी धमकी, लगा 42 हजार का चूना,पुलिस ने मामले की जांच की शुरु  

यह मामला राजधानी लखनऊ के आशियाना सेक्टर एल का है। यहां 74 वर्षीय निरंजन कुमार गौतम अपने बेटे के साथ रहते हैं. निरंजन कुमार की पत्नी की मौत 2010 में हो चुकी है. बेटे का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है, जिससे निरंजन कुमार काफी परेशान रहते हैं. निरंज ने पुलिस से शिकायत किया कि फेसबुक के जरिए एक लड़की ने उनसे दोस्ती की।

दोस्ती करने वाली लड़की ने एक दिन बात करने के लिए उन्हें वीडियो कॉल किया. वीडियो कॉल करने के बाद वह न्यूड होकर उनके सामने आई. उसके बाद लड़की द्वारा हमको भी न्यूड होने के लिए कहा गया. कैमरा के सामने जैसे ही पहुंचे इस दौरान दूसरी तरफ से उसने वीडियो बना लिया. वीडियो बनाने के बाद उन लोगों द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।

निरंजन कुमार का कहना है की धमकी मिलने के बाद वह काफी डर गए. उसके बाद उन्होंने दो बार में उसके खाते में 42500 ट्रांसफर कर दिए. उसके बाद भी उन लोगों द्वारा पैसे की डिमांड की जाने लगी. जब पैसे देने में असमर्थता जाहिर किए तो उन लोगों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

बार-बार धमकी से परेशान होकर निरंजन कुमार इस मामले की शिकायत पुलिस से की. उनका कहना है कि उनके रुपए वापिस दिलवाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम