7 जुलाई को होगा शुक्र उदय, खुल जाएगें सारे शुभ कार्य,इन राशियों पर होगी शुक्र की कृपा

7 जुलाई को होगा शुक्र उदय, खुल जाएगें सारे शुभ कार्य,इन राशियों पर होगी शुक्र की कृपा


24 अप्रैल के बाद शुक्र अस्त हो गए थे। 7 जुलाई को शुक्र उदय हो जाएंगे।

वृष राशि: कुंडली के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। शुक्र इस राशि के स्वामी भी हैं। राशि के स्वामी शुभ गोचर में हैं। राशि स्वामी उदय हो गए हैं। राशि स्वामी भाग्य स्थान में बैठकर तीसरे भाव को देख रहे हैं। कोई भी काम करेंगे उसमें आपको शुभ फल देखने को मिलेंगे। भाग्य से जुड़े आपको शुभ फल देखने को मिलेंगे। अध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुक्र की तुला राशि आपके लिए छठे भाव में आती हैं। यदि आपके ऊपर कोई कर्जा चढ़ा हुआ था तो वो भी उतर सकता है।


कर्क राशि: कर्क राशि के लिए चन्द्रमा के ऊपर से शुक्र का गोचर हो रहा है। कर्क राशि के जातकों के लिए ये बहुत ज्यादा शुभ इसलिए है क्योंकि जितने जातक कर्क राशि के 30 से 50 साल के उम्र के बीच हैं, उनके ऊपर शुक्र की महादशा चल रही है। महादशा नाथ आपके लिए उदय हो गया है। शुक्र आपके लिए ग्यारहवें और चौथे भाव के स्वामी हैं। ग्यारहवें में वृष राशि है और चौथे भाव में तुला राशि है। यदि आपके जीवन में कोई रुकावट आ रही थी तो वो भी दूर हो जाएगी। चन्द्रमा के ऊपर से शुक्र का गोचर है। सप्तम से संबंधित आपको शुभ फल देखने को मिलेंगे। शादी होने की सम्भावना है। आपका मूड बहुत सही रहेगा शुक्र की वजह से। पार्टनर के साथ बढ़िया तालमेल बना रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं। आय और सामाजिक प्रतिष्ठा में तेजी आ सकती है। प्रमोशन होने की सम्भावना है। कोई मकान या वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। मां की सेहत सही रहेगी।  


वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के लिए शुक्र नौवें भाव से गोचर कर रहे हैं। शुक्र आपके लिए महादशा नाथ भी हैं। जितने जातक वृश्चिक राशि के 30 से 50 साल के उम्र के बीच हैं, उनके ऊपर शुक्र की महादशा चल रही है। ये आपके भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। आपकी वृष राशि सप्तम भाव में आती है। केंद्र में फल आपको निश्चित तौर पर मिलेंगे। शुक्र अपने कारक तत्वों के फल करेंगे। अब सीधी दृष्टि जा रही है आपके तीसरे भाव के ऊपर। नौवां भाग्य स्थान होता है। इसके ऊपर से शुक्र का गोचर हो रहा है। भाग्य का आपको साथ मिलता हुआ नजर आएगा। यदि आप सिंगल है तो आपकी शादी पक्की होने की संभावना बन रही है। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए समय बहुत बढ़िया है। सप्तम स्थान दशम से दशम होता है कुंडली में। कार्यक्षेत्र से भी आपको शुभ समाचार सुनने को मिल सकते हैं। किसी विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।  


मीन राशि: मीन राशि के लिए शुक्र का गोचर पंचम से हो रहा है। जितने जातक मीन राशि के 30 से 50 साल के उम्र के बीच हैं, उनके ऊपर शुक्र की महादशा चल रही है। मीन राशि गुरु की राशि है। शुक्र आपके लिए तीसरे भाव के स्वामी बनते हैं और अष्टम भाव के भी। तीसरे भाव से संबंधित आपको शुभ फल देखने को मिलेंगे। पंचम से हायर एजुकेशन देखी जाती है। जो लोग संतान के इंतजार में हैं उनको शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। ग्यारहवें भाव को शुक्र देख रहे हैं। सामाजिक मान-सम्मान यहां से देखने को मिलता है। अष्टम भाव आपके पार्टनर के धन का भाव होता है। ससुराल पक्ष की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जो लोग रिसर्च का काम करते हैं उनके लिए भी समय बहुत बढ़िया है। तीसरे से भी जुड़े शुभ फल मिलेंगे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर