देहरा में हुई होम वोटिंग की शुरुआत, निर्वाचन आयोग की दस टीमों ने दी घरों में दस्तक

 देहरा में हुई होम वोटिंग की शुरुआत, निर्वाचन आयोग की दस टीमों ने दी घरों में दस्तक

889 वोटर्स ने चुना है घर से मतदान का विकल्प


देहरा : रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि देहरा विधानसभा क्षेत्र में आज शनिवार से होम वोटिंग की शुरुआत हो गई है। देहरा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 889 वोटर्स ने फॉर्म 12(डी) के माध्यम से घर से मतदान का विकल्प चुना है। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 742 तथा 147 दिव्यांग मतदाता घर से वोट डालेंगे। घर से मतदान करवाने के लिए निर्वाचन आयोग ने दस टीमें गठित की हैं। देहरा विधानसभा उपचुनाव में 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग तथा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। 
6 जुलाई तक घर-घर जाएंगे 10 दल
एसडीएम ने बताया कि 10-देहरा निर्वाचन क्षेत्र में होम वोटिंग के लिए चुनाव आयोग द्वारा दस टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि आज 29 जून से 6 जुलाई तक यह टीमें होम वोटिंग का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घरों में जाकर वोट डलवाएगी। उन्होंने बताया कि इन टीमों के पास डाक मतपत्र, सभी आवश्यक फार्म, वोटिंग कंपार्टमेंट और मतपेटियां रहेंगी।
दो बार घर में नहीं मिले तो नहीं डाल पाएंगे वोट
शिल्पी ने बताया कि डाक मतपत्र के माध्यम से वोट देने वालों के घरों में जाने से पूर्व मोबाइल मतदान टीम मतदाताओं को सूचित कर रही है। यदि कोई मतदाता पहली बार में घर पर नहीं होते हैं तो उनके घर दोबारा जाया जाएगा। दो बार घर पर ना मिलने पर फिर वह मतदाता वोट नहीं डाल पाएंगे।
गोपनीयता और पारदर्शिता का रखा जा रहा पूरा ख्याल
आरओ ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों और नियमों के अनुसार यह दस्ते प्रत्येक पात्र मतदाता के घर जाकर पूरी गोपनीयता से उनका वोट डलवा रहे हैं। इस दौरान वोट डलवाने वाली टीम में मतदान अधिकारी, सुरक्षा कर्मी, माइक्रो आब्जर्वर तथा सेक्टर अधिकारी के साथ-साथ संबंधित मतदान केंद्र के मतदान पर्यवेक्षक एवं संबंधित बीएलओ भी मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इन टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वह चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों के साथ संबंधित क्षेत्र में घर से मतदान करने वालों की सूचि और शिड्यूल साझा करेंगे। इस दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने को पोस्टल बैलेट मतदान की तमाम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल