रेडक्रास सोसाइटी से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में करें सहयोग: डीसी

 रेडक्रास सोसाइटी से जुड़कर समाज सेवा के कार्यों में करें सहयोग: डीसी

   आईसीआईसीआई फाउंडेशन ने रेडक्रॉस सोसायटी को शव वाहन किया भेंट


धर्मशाला,  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी मानवता की सेवा में अहम योगदान दे रही है इस पुनीत कार्य में सभी नागरिकों को रेडक्रास सोसाइटी में अपना रचनात्मक सहयोग सुनिश्चित करना चाहिए।

  बुधवार को धर्मशाला में आईसीआईसीआई बैंक तथा आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा उपायुक्त हेमराज बेरवा ने माध्यम से जिला रेडक्रॉस सोसायटी को शव वाहन भेंट किया गया। इस अवसर पर आईसीआईसीआई फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि यह वाहन जरूरतमन्द नागरिकों के लिए मददगार साबित होगा।

   उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से जिलाभर में कई प्रकल्प चलाए जा रहे हैं तथा गरीब तथा निर्धन लोगों को आर्थिक सहायता भी मुहैया करवाई जाती है इसके साथ ही समय समय पर रक्तदान शिविर तथा अन्य जागरूकता कार्यक्रम भी रेडक्रास सोसाईटी के माध्यम से चलाए जा रहे हैं। उन्होेंने कहा कि टांडा मेडिकल कालेज में रोगियों के तामीरदारों के रहने के लिए रेडक्रास सोसाइटी के माध्यम से सरायें का संचालन भी किया जा रहा है।

  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में रेडक्रास सोसाइटी के समाज सेवा के प्रकल्पों का विस्तारीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा ताकि गरीब तथ निर्धन लोग लाभांवित हो सकें। इस अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक तथा आईसीआईसीआई फाउंडेशन के अधिकारी तथा रेडक्रास सोसाइटी के सचिव ओपी शर्मा भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल