संसारपुर टैरेस से दौलतपुर रूट पर जा रही एचआरटीसी बस चालक की दिल दौरे से हुई मौत

संसारपुर टैरेस से दौलतपुर रूट पर जा रही एचआरटीसी बस चालक की दिल दौरे से हुई मौत

 सवारियों को पहुंचाया गंतव्य तक 


संसारपुर टैरेस मंगलवार दोपहर बाद 3:40 बजे एचआरटीसी की बस लेकर दौलतपुर रूट पर जा रहा था तो इस दौरान उसे दो से तीन बार उल्टियां हुईं। परन्तु बस चालक ने बस को दौलतपुर शाम 7:45 बजे पहुंचाया। दौलतपुर में बस खड़ी करने के बाद परिचालक और अन्य बसों के चालकों-परिचालकों ने संजीव कुमार की बिगड़ती तबीयत को देख उन्हें दौलतपुर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। अस्पताल में दवाई के बाद बस चालक संजीव कुमार कुछ घंटे तो ठीक रहे, परंतु देर रात करीब 11:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। तबीयत खराब होने के बावजूद ड्यूटी को फर्ज समझकर पहले संजीव कुमार ने सवारियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया।  

परिवार के सदस्यों, स्टाफ व गांववासियों ने बुधवार को नम आंखों से संजीव कुमार को अंतिम विदाई दी।

तो वहीं एचआरटीसी देहरा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक कुशल कुमार ने बताया कि संजीव कुमार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। उनके परिवार को सहायता के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि दी गई।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल