एसटीएफ ने नीट पेपर लीक मामले में विधायक बेदीराम को किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने नीट पेपर लीक मामले में विधायक बेदीराम को किया गिरफ्तार 


विधायक बेदीराम के खिलाफ पहले भी कई कार्रवाई हो चुकी है। 2014 में जब एसटीएफ ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की तो बेदीराम की लखनऊ और जोनपुर में करीब 8 प्रॉपर्टी कुर्क की गई थी। पेपर लीक के करीब 8 मामलों में पुलिस ने चार्जशीट भी दायर कर दी है और कोर्ट में उनके खिलाफ आरोप भी तय हो चुके हैं।

आपको बतादें कि सुभासपा विधायक बेदीराम के खिलाफ लखनऊ में कई प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि रेलवे में टीटीई रहते हुए नीट भर्ती परीक्षा में पर्चा लीक होने के मामले में बेदीराम का नाम सामने आने के बाद ये कार्रवाई हुई है। इससे पहले 2014 में तत्कालीन आईजी सुजीत पांडेय ने भी बेदीराम को नकल माफिया बताया था। उन्होंने लखनऊ में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में रेलवे ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदीराम ने जब फरवरी 2022 में चुनाव लड़ने के लिए शपथ पत्र दाखिल किया था। उसमें भी खुलासा किया था कि उनके खिलाफ पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में करीब 8 केस दर्ज हैं। जबकि उन पर कुल 9 मामले दर्ज हैं। जिसमें से 8 मामले सिर्फ पेपर लीक मामले से जुड़े हैं। सीधे शब्दों में कहें तो पेपर लीक मामले में उनके खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

26 वर्षीय शिक्षिका पर 11वीं के नाबालिग छात्र को ले जाने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

सिद्धपुर-घाड़ में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, रसोई की ग्रिल तोड़कर घुसे चोर

मंडी की बेटी सलोनी ने चमकाया नाम, असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद पर हुआ चयन

M.Sc. Agriculture में प्रिया मनकोटिया ने हासिल किया गोल्ड मेडल, बतराहण पंचायत का नाम किया रोशन

25 साल बाद भी नहीं सूखे शहीद के माता-पिता के आंसू, पैरा SF के कमांडिंग ऑफिसर ने गांव पहुंचकर जाना परिवार का हाल

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना