शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटा, 3 वर्षीय मासूम के ऊपर फैका तेजाब

शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटा, 3 वर्षीय मासूम के ऊपर फैका तेजाब 



राजस्थान : शराब के नशे में पति ने की बर्बरता की सारी हदें पार, पत्नी को खूब पीटा और 3 वर्षीय मासूम बच्चे की आंखें, सिर, हाथ एवं शरीर के कई हिस्से बुरी तरह तेजाब से झुलस दिया, कई घंटो की कड़ी मशक्कत के उपरांत मासूम की बचाई जान डाक्टरों ने, पत्नी पहुंची थाने पति फरार 

यह दिल दहला देने वाला मामला राजस्थान के जोधपुर से उभर कर सामने आया है इस मामले ने इन्सानियत को शर्मशार कर दिया। आपको बता दें कि रोते-बिलखते 21 जून को सिमरन नामक महिला जोधपुर के प्रताप नगर थाना में पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि 6 महीने पहले ही उसकी दूसरी शाहरुख नामक युवक शादी हुई थी. कुछ दिन पश्चात् ही उसका पति के साथ विवाद आरम्भ हो गया. पहली शादी से उसके 2 बच्चे हैं. इस बात का पता शाहरुख को पहले से ही था. फिर भी वो उससे शादी करना चाहता था. सिमरन ने बताया कि पहले तो वो शादी के लिए राजी नहीं थी. मगर जब शाहरुख ने कहा कि वो उसके दोनों बच्चों को पिता का प्यार देगा, तो वो शादी के लिए राजी हो गई.

मगर शादी के दो महीने पश्चात् से ही शाहरुख उसके साथ मारपीट करने लगा. वो अक्सर शराब पीकर घर आता तथा उससे एवं दोनों बच्चों से मारपीट करता. 20 जून को पति शाहरूख घर आया एवं उसे गालियां निकालने लगा. नशे में धुत शाहरुख ने उससे मारपीट भी की. तत्पश्चात, बोला कि आज सब खत्म कर दूंगा…तेरे होने या नहीं होने से मुझको कोई फर्क नहीं पड़ता। पति इतने पर ही नहीं रुका. उसने पलंग पर सो रहे 3 वर्षीय मासूम के ऊपर तेजाब शव डाल दिया. इससे बच्चा गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

 पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आरोपी शाहरुख की तलाश आरम्भ कर दी है. बहरहाल आरोपी फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट चुकी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होगा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

जयसिंहपुर के राज्य स्तरीय दशहरा उत्सव में पंजाबी गायक निंजा मचाएंगे धमाल