जालिम फायनांसर बलजिंद्र सिंह एक दिन के पुलिस रिमांड पर

 जालिम फायनांसर बलजिंद्र सिंह एक दिन के पुलिस रिमांड पर

दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा : थाना प्रभारी प्रमिला रानी

मृतक, पुलिस पार्टी व आरोपी बलजिंद्र सिंह फाईल फोटो

अबोहर (शर्मा/सोनू): नई आबादी गली नं. 6 छोटी पौड़ी निवासाी रवि कुमार कुछ रकम फायनांसरों से ली थी। जिसके चलते फायनांसर उसे तक परेशान करने लगे। जिसके बाद रवि कुमार ने बलजिंद्र सिंह फायनांसर, चानन फायनांसर, मोहित सलूजा से परेशान होकर रवि ने किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। नगर थाना प्रभारी प्रमिला रानी ने मृतक रवि की माता सुषमा रानी पत्नी रमेश कुमार के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 71, 27.6.24 भांदस की धारा 306, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में जालिम फायनांसर बलजिंद्र सिंह को काबू कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दो आरोपी अभी फरार बताये जा रहे हैं जल्द ही उन्हें काबू किया जायेगा।

गौरतलब है कि  फायनांस बलजिंद्र सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह वासी गली नं. 19 बड़ी पौड़ी अबोहर जो पहले भी काफी सुर्खियों में रहा है। उक्त फायनांसर लोगों के घर से गैस चुल्हे, सिलेण्डर भी लोगों के घर से उठा लाता है। अगर इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाये तो काफी मामले सामने आ सकते हैं। बलजिंद्र फायनांसर ने लोगों के पैसे हडपने के लिए चोरी का ड्रामा भी किया था क्योंकि अक्सर लोग इसके पास सोना चांदी गिरवी रख जाते हैं। जालिम फायनांसर ने अब तक कई लोगों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। कई लोग इससे तंग आकर शहर छोड़ चुके हैं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद