किलाड़ में वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में कार्यशाला का आयोजन,

 किलाड़ में वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में कार्यशाला का आयोजन,

राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने की कार्यशाला की अध्यक्षता, 


पांगी घाटी के उपमंडल मुख्यालय की किलाड़ में वन अधिकार अधिनियम 2006 के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा अन्य लोगों को वन अधिकार अधिनियम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा अधिनियम बारे उनकी शंकाओं का निराकरण किया गया। इस अवसर पर राजस्व व बागवानी मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार वन अधिकार अधिनियम 2006 को जनजातीय जिलों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी शीघ्र ही लागू करेगी ताकि जनजातीय क्षेत्रों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों के पात्र व्यक्तियों को भी इसका उचित लाभ मिल सके। जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस अधिनियम को सर्वप्रथम प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में लागू किया जाएगा तथा उसके पश्चात प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के कुछ पहलूओं के कारण अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत तथा सामूहिक मामलों को स्वीकृति नहीं दी जा रही थी। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए वन अधिनियम 2006 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए शिमला में जनजातीय क्षेत्रों के डीसी, एसडीएम और निगम अधिकारियों सहित गैर सरकारी सदस्यों के अलावा पंचायती राज से संबंधित सदस्यों की एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें वन अधिकार अधिनियम 2006 से संबंधित हर पहलू को पूरी तरह से स्पष्ट किया गया। राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 एक ऐसा ऐतिहासिक कानून है जिसमें पंचायतों में होने वाली ग्राम सभाओं को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत जमीन देने का अधिकार प्राप्त है जिसके लिए ग्राम सभा में 50% की उपस्थिति होना अनिवार्य है तथा इसमें 10% महिलाओं का होना लाजमी है। कार्यशाला के उपरांत जगत सिंह नेगी ने उपमंडल मुख्यालय की किलाड़ में निर्माणाधीन लघु सचिवालय भवन, बस अड्डा परिसर तथा अस्पताल भवन का दौरा भी किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों को अति शीघ्र पूरा करने सहित अन्य महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया तथा अस्पताल में दाखिल मरीजों से वार्तालाप भी किया।

राजस्व एवं बागवानी मंत्री ने पांगी घाटी पहुंचने पर सर्वप्रथम क्षेत्र के प्रसिद्ध मिंधल माता मंदिर में माता ठेका तथा क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात उप मंडल मुख्यालय किलाड़ पहुंचने पर क्षेत्र वासियों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस अवसर पर आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल, उपमंडलाधिकारी (ना)

  रमन घरसंगी, खंड विकास समिति की अध्यक्ष आशा किरण तथा वन अधिकार समितियों के पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ आर एंड आर, काजल की पैरवी पर सरकार का बड़ा ऐलान

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

प्याज की कीमतों में भारी उछाल: नासिक मंडी में दाम 76 प्रतिशत तक बढ़े, रसोई का बजट फिर बिगड़ा

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है

ग्राम पंचायत मैरा में 2 अगस्त को लगेगा रक्तदान शिविर

पुलिस ने 7.73 ग्राम चिट्टा किया बरामद

जसूर में छह साल से निर्माणाधीन फ्लाईओवर बना जी का जंजाल, पत्थर गिरने से कार का शीशा टूटा