बैंक सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए

 बैंक सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन 


उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बैंकों से जोड़ने और उन्हें उदारता के साथ ऋण उपलब्ध करने की दिशा में कार्य करें। इससे आम लोगों तक बैंकिंग योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। इसके साथ ही लोगों को सिबिल स्कोर सही करने के बारे में जागरूकता अभियान का आयोजन करें।

यह बात उन्होंने जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा एवं सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता में बचत भवन में शुक्रवार को करते हुए कही।

इस त्रैमासिक बैठक में जिला में बैंकों के माध्यम से लोगों तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए समीक्षा की गयी और उपायुक्त द्वारा बैंकों को उचित निर्देश भी दिए गए।

उपायुक्त ने बैठक में जिला के बैंकों को निर्देश दिए है उन लाभार्थियों जिन्होने लोन और प्रशिक्षण के माध्यम से अपना स्वरोज़गार स्थापित कर अच्छी आजीविका अर्जित करना शुरू किया हो, उनके लिए मंच तैयार किया जाएगा ताकि अन्य लोगों के लिए उनका अनुभव मददगार साबित हो सके। वहीं जिला में होम स्टे, ट्रेकिंग और टूरिस्ट गाइड से जुड़े लोगों को विशेष प्रशिक्षण देने के लिए आदेश दिए गए।

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा कि बैंकों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए बैंक अधिक कार्य करे व लोगों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें पर्याप्त सहयोग उपलब्ध करवाएं और आवेदकों को उनकी पात्रता के अनुरूप समय पर ऋण उपलब्ध कराने का प्रयास करें।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जिला में 2 लाख 7 हजार 178 खाते 31 मार्च, 2024 तक खोले गए है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 3 लाख 12 हजार 935 लाभार्थी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 1 लाख 32 हजार 483 लाभार्थी है और अटल पेंशन योजना के तहत 62693 लाभार्थी पंजीकृत है। जिला के 309 स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग सुविधा के साथ जोड़ा गया है, जिन्हें 7.52 करोड़ रुपए क्रेडिट किए गए है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 547 लोन स्वीकृत हुए है इनमें 110.93 लाख रुपए वितरित किए गए हैं। इस तिमाही में जमा ऋण अनुपात 43.99 फीसदी से बढ़कर 44.09 फीसदी हुआ है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम में इस तिमाही 10.3 फीसदी वृद्धि हुई है। इसके अलावा शिक्षा ऋण में 2.46 फीसदी वृद्धि और गृह ऋण में 12.70 फीसदी वृद्धि हुई है। मशोबरा खंड में इस तिमाही सबसे अधिक ग्रोथ दर्ज की है।

अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक भीमा दत्ता ने बताया कि जिला में इस अवधि के दौरान 709 वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया। बैंकों द्वारा आने वाले समय में लोगों में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक आम जनता तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्रीय पेंशन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर जिला के सभी अग्रणी बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर

जवाली के भलूँ में बड़ी चोरी: घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर, सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए साथ