हमीरपुर के 24 वर्षीय युवक की सड़क दुघर्टना में मौत, ड्यूटी से वापिस आ रहा था

हमीरपुर के 24 वर्षीय युवक की सड़क दुघर्टना में मौत, ड्यूटी से वापिस आ रहा था 


हमीरपुर जिले के सुजानपुर स्थित ग्राम पंचायत बनाल के भटेड गांव के 24 वर्षीय साहिल चौधरी की चंडीगढ़ में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह दुखद घटना साहिल के परिवार और पूरे गांव के लिए गहरा सदमा लेकर आई है। साहिल, जो हाल ही में एक महीने पहले ही मोहाली की एक निजी कंपनी में नौकरी पर लगे थे, की मृत्यु ने उनके भविष्य के सपनों पर पानी फेर दिया।यह हादसा उस वक्त हुआ जब साहिल अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद देर शाम अपने दोपहिया वाहन से कमरे की ओर लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साहिल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस खबर ने उनके साथियों और परिवार को स्तब्ध कर दिया है।ग्राम पंचायत उप प्रधान मनीष कुमार ने बताया कि हादसे से कुछ समय पहले ही साहिल ने अपने छोटे भाई से फोन पर बात की थी। उन्होंने अपने भाई को बताया था कि कमरे में पहुंचकर बात करेंगे, लेकिन वह बातचीत कभी पूरी नहीं हो पाई। जब काफी देर तक साहिल का फोन नहीं आया, तो उनके छोटे भाई ने उन्हें दोबारा फोन किया। इस बार किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया और उन्हें साहिल की दुर्घटना के बारे में जानकारी दी, जिसने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।साहिल भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए लगातार प्रयासरत थे और उनका सपना देश सेवा करना था। वह रविवार को ही अपने घर से छुट्टी बिताकर चंडीगढ़ लौटे थे, जहां से उन्होंने अपनी नौकरी दोबारा शुरू की थी। उनकी असामयिक मृत्यु पर सांसद अनुराग ठाकुर, विधायक कैप्टन रंजीत, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा, पंचायत प्रधान कांता देवी सहित कई ग्रामीणों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित