ज्वाली के मावा के दो लोगों की भाखड़ा नंगल के समीप सड़क दुर्घटना में हुई मौत,क्षेत्र में पसरा मातम

ज्वाली के मावा के दो लोगों की भाखड़ा नंगल के समीप सड़क दुर्घटना में हुई मौत,क्षेत्र में पसरा मातम 


(फतेहपुर : वलजीत ठाकुर ) आपको बता दें उपमण्डल जवाली की पँचायत पलोहड़ा के कस्बा मावा के दो लोगों की भाखड़ा नंगल के समीप सड़क दुर्घटना कारण दुःखद मौत होने की जानकारी है। इसी बिषय पर मंगलवार सुबह करीब दस बजे पँचायत पलोहड़ा के उपप्रधान डॉक्टर रजिंदर सिंह ने बताया उनकी पँचायत के कस्वा मावा की सुमन कुमारी करीब 44 वर्षीय अपने पति ,देवर के बेटे ,कुड़म व कुड़मनी के साथ अपनी बहू को छोड़ने दिल्ली एयरपोर्ट गए थे ।

जहाँ से बापिस आते बक्त भाखड़ा नंगल के समीप उनके द्बारा किराए पर की गई गाड़ी की टक्कर एक बोलबो बस के साथ हो गई।जिस दौरान सुमन कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि देबर के लड़के वरुण की कुछ समय उपरांत मृत्यु हो गई। इसके साथ ही मृतका का पति, गाड़ी चालक ,कुड़म व कुड़मनी निबासी पँचायत बरुणा तहसील फतेहपुर गंभीर घायल हो गए ।

जिन्हें भिन्न -भिन्न अस्पतालों में भर्ती करबाया गया है। बताया जा रहा है मृतका का बेटा कनाडा में नॉकरी करता है। जिसके पास बहू जा रही थी व परिजन उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर छोडने गए थे कि बापिस आते समय हादसे का शिकार हो गए। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में मातम सा पसर गया ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ