चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़, देश प्रेम

चंडीगढ़ में सिविल डिफेंस के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़, देश प्रेम

चंडीगढ़ में 300 सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता थे लेकिन अब यह संख्या 3300 पहुंच गई 

युवाओं में इतना जोश है कि चंडीगढ़ से बाहर के युवा भी पहुंच गए हैं। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन ने उनसे रजिस्ट्रेशन न करवाने की अपील की है। उनका कहना है कि जो लोकल होंगे उनसे ही मदद ली जा सकती है बाहरी लोगों का तत्काल मौके पर पहुंचना संभव नहीं हो पाता है।

डीसी ने बताया कि सिविल डिफेंस के लिए लगे कैंप में उम्मीद थी कि करीब 800 से 1000 लोग आएंगे। उन्होंने कहा कैंप में हमारी उम्मीद से काफी ज्यादा 3 हजार लोग पहुंचे थे। ऐसे में उनको सेक्टर-17 के तिरंगा पार्क में शिफ्ट कर वहां ट्रेनिंग दी गई। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले तक चंडीगढ़ में 300 सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता थे लेकिन अब यह संख्या 3300 पहुंच गई है।

डीसी ने बताया अब सभी आवेदन को सेक्टर के हिसाब से अलग किया जाएगा। उसके बाद उनकी सूची तैयार कर एक सप्ताह की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे की जंग के दौरान उनकी मदद ली जा सके। इस पहल के तहत शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में सिविल डिफेंस नामांकन व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए सुबह से युवा टैगोर थिएटर पहुंच गए।

युवाओं ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए। डिप्टी कमिश्नर ने युवाओं से आह्वान किया है कि वे आगे आएं, प्रशिक्षित हों और जरूरत के समय देश सेवा के लिए तैयार रहें।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

पति ने कर्ज लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी मिलते ही छोड़ा, डमी कैंडिडेट बैठाने की शिकायत पर महिला सस्पेंड