चडीगढ़ में मेडिकल कॉलेज-32 में एमबीबीएस की छात्रा ने की आत्महत्या

चडीगढ़ में मेडिकल कॉलेज-32 में एमबीबीएस की छात्रा ने की आत्महत्या

2 पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा, सुसाइड नोट में मांगी परिजनों से माफी, मानसिक परेशानी को नहीं झेल पा रही 

मिली जानकारी के अनुसार चडीगढ़ में मेडिकल कॉलेज-32 में सोमवार रात को एक एमबीबीएस छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जगाधरी निवासी श्रुति त्यागी के रूप में हुई है। वह सेक्टर-32 मेडिकल कालेज के हॉस्टल नंबर-4 में रहती थी। मृतका के पिता करीब 15 साल से दुबई में नौकरी कर रहे हैं। उसकी माता गृहणी हैं, जो दुबई में ही रहती हैं।

श्रुति की एक बड़ी बहन नेहा पुणे, महाराष्ट्र के एक निजी अस्पताल में बतौर डॉक्टर कार्यरत है। इसके चाचा यहां जगाधरी में रहते हैं। उनके साथ ही श्रुति रहती थी।

अस्पताल में रहने वाली अन्य छात्राओं ने बताया कि सोमवार को श्रुति किसी का फोन नहीं उठा रही थी तो हमने उसके कमरे में जाकर देखा। वहां का दृश्य देखकर वे एकदम चौंक गई। श्रुति बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके गले में रस्सी का टुकड़ा था और आधा टुकड़ा पंखे पर लटका हुआ था।

इसकी सूचना उन्होंने GMCH प्रशासन को दी। तब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, छात्रा के परिजनों को भी सूचना दे दी है। आज छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

अस्पताल की एक छात्रा ने बताया कि जब उसने अपने सहेलियों के साथ श्रुति का शव कमरे में देखा तो पूरे हॉस्टल में दहशत फैल गई। इसके बाद सभी छात्राएं इसके बारे में अपने परिजनों से बात करने लगीं। सूचना यह है कि कई छात्राओं के परिजन कल अपने बच्चों से मिलने अस्पताल आ रहे हैं। क्योंकि, कुछ छात्राएं इतनी घबराई हुई हैं कि वह अब इस हॉस्टल में नहीं रहना चाहतीं।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर