7 सदस्य सोए मौत की नींद ,सेक्टर 27 में परिवार ने सामूहिक रूप से की आत्महत्या

7 सदस्य सोए मौत की नींद ,सेक्टर 27 में परिवार ने सामूहिक रूप से की आत्महत्या 

यह दु:खद व दिल को हिला देने वाला मामला हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात सेक्टर 27 से निकल कर सामने आया है, यहां गत रात्रि एक ही परिवार के 7 सदस्य ने अपनी इहलीला की समाप्त, मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ। परिवार के सदस्यों में माता-पिता, उनके बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के इस परिवार ने भारी कर्ज में होने के कारण और तंगी से परेशान होकर ये भयानक कदम उठाया है। परिवार उत्तराखंड के देहरादून का रहने वाला है। सोमवार को वे पंचकूला में चल रही बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री की कथा में आए थे। मरने वालों में प्रवीण मित्तल, उनकी पत्नी, बुजुर्ग माता-पिता और 3 बच्चे शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रवीण मित्तल ने कुछ समय पहले देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का कारोबार शुरू किया था। वहां उसे घाटा हो गया। इसी से परेशान होकर कथा से लौटते समय पूरे परिवार से यह कदम उठाया।

मृतकों की पहचान देहरादून निवासी एक ही परिवार के सदस्यों के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टता से तो यह प्रतीत होता है कि परिवार ने सामूहिक रूप से आत्महत्या की योजना बनाई थी. परिवार के सदस्यों में माता-पिता, उनके बच्चे और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।

DCP हिमाद्री कौशिक ने कहा कि पूरे परिवार ने सुसाइड किया है।सोमवार रात करीब 11 बजे डायल 12 पर फोन आया कि सेक्टर 27 में मकान नंबर 1204 के सामने गाड़ी में बैठे लोगों ने जहर खा लिया है। उनकी हालत बहुत गंभीर है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। वहां गाड़ी में 6 लोग बेसुध हालत में मिले। उन्हें तुरंत सेक्टर 26 स्थित ओजस अस्पताल ले जाया गया।

कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि इसी घर से एक और व्यक्ति गंभीर हालत में निकला है। पुलिस की टीम उसे इलाज के लिए सेक्टर 6 स्थित सरकारी अस्पताल ले गई। कुछ देर में सातों लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही DCP हिमाद्री कौशिक, ACP विक्रम नेहरा, ACP अरविंद कंबोज के अलावा पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी की पहचान हो गई है। पुलिस की टीमें कारणों का पता लगा रही है। परिवार के अन्य लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जाएगी। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जल निकाय स्वच्छता एवं संरक्षण अभियान पर जागरूक किये लोग

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

सीएम के स्वागत की तैयारी के दौरान करंट लगने से युवा कांग्रेस नेता चंद्रमणि कुलेठी का निधन

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित