होली की सुबह स्विफ्ट कार ने पुलिस कर्मियों को उड़ाया, दो जवानों की हुई मौत, राहगीर ने भी तोड़ा दम

होली की सुबह स्विफ्ट कार ने पुलिस कर्मियों को उड़ाया, दो जवानों की हुई मौत, राहगीर ने भी तोड़ा दम 

होली की सुबह चंडीगढ़ के सेक्टर-31 के पास पुलिस पार्टी ने नाका लगाया हुआ था। नाके पर गाड़ियों की चैकिंग दौरान पीछे से आई एक स्विफ्ट कार ने पुलिस मुलाजिमों को उड़ाया दिया. मौके पर ही 2 पुलिस जवानों की मौत हो गई, जबकि राहगीर ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद की वीडियो सामने आई है और कुछ तस्वीरें भी हैं, जो कि बेहद ही दर्दनाक हैं. यहां पर एक पुलिस जवान की टांग शरीर से अलग हो गई. वहीं, शव बुरी तरह से कुचले गए। घटना के बाद मौके पर डीजीपी, एसएसपी समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच थे और साथ ही सीएफएसएल और फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सुबूत जुटाए हैं. उधर मृतक पुलिस जवानों की पहचान सिपाही सुखदर्शन और होमगार्ड राजेश के रूप में हुई है. हादसे में स्विफ्ट कार डैमेज हो गई. घटना के बाद आरोपी को एंबुलेंस में ले जाया गया था, लेकिन वह बीच रास्ते में ही उतरकर भागने की कोशिश में था। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं