अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां कांग्रेस पूर्व MLA बंबर ठाकुर पर

अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोलियां कांग्रेस पूर्व MLA बंबर ठाकुर पर, इलाज हेतु पहुंचाया अस्पताल

पूर्व विधायक और उनका पीएसओ घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएसओ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि पूर्व विधायक को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया।  

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक जिला अस्पताल मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, पीएसओ को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। पीएसओ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब 12 राउंड गोलियां चली हैं। एसपी संदीप धवल ने खुद मौका संभाला है। पुलिस टीमें बनाकर आरोपियों को ढूंढ रही हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बंबर ठाकुर की पत्नी के सरकारी आवास पर यह हमला हुआ है। बंबर ठाकुर ने गाड़ी के पीछे छिपकर जान बचाई है।

पीएसओ ने बंबर ठाकुर को बचाने के लिए दो गोलियां खाई हैं। अब बंबर ठाकुर को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है, क्योंकि बंबर ठाकुर ने कहा कि उन्हें आईजीएमसी या पीजीआई रेफर करें उन्हें एम्स रेफर न करें। बंबर ठाकुर को टांग में गोली लगी है।तो वही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ''मैंने बंबर ठाकुर से बात की है। मैंने उनको कहा कि एम्स जाएं, लेकिन वो आईजीएमसी आना चाहते हैं तो ये उनका निजी विचार है। डिप्टी कमीश्नर की मैंने ड्यूटी लगाई है कि जहां वो जाना चाहें उन्हें ले जाएं। मैंने निर्देश दिए हैं कि जिन भी लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है सारे रोड बंद करके उन्हें पकड़ा जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर