दोस्तों संग घूमना पड़ा महंगा ऊना के युवक को, दोस्त ने मारी गोली,हुई मौत

दोस्तों संग घूमना पड़ा महंगा ऊना के युवक को, दोस्त ने मारी गोली,हुई मौत 

चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश के ऊना से दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक को खरड़ में दिल दहला देने वाली घटना का शिकार होना पड़ा। बताया जा रहा है कि एक दोस्त ने ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या हुआ उस रात?

जानकारी के अनुसार, 4 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे शिवांग अपने चार दोस्त शामिन्दर, शिवांश, ओम और धीरज के साथ ऊना से चंडीगढ़ के लिए निकले थे। वे सभी मिलकर कुछ समय बिताना और घूमना चाहते थे। देर रात वे खरड़ के एक रैस्टोरैंट पर खाने-पीने का सामान लेने के लिए रुके।

वहीं उनकी मुलाकात दो अन्य युवकों हैरी और मानव से हुई। हैरी कथित तौर पर ऊना के बरनोह का रहने वाला है। नए-पुराने दोस्तों ने साथ में समय बिताने का फैसला किया और एक फ्लैट में चले गए, जहां उन्होंने मिलकर खाना खाया और पार्टी की।

पिस्तौल दिखाने के बाद सो गए सभी

पार्टी के दौरान, हैरी ने दोस्तों को बताया कि उसके पास पिस्तौल है। वह नीचे गया और अपनी बाइक से हथियार लेकर आया। उसने सभी दोस्तों को वह पिस्तौल दिखाई। इसके बाद, सभी युवक रात को वहीं सो गए।

सुबह अचानक हुई वारदात

अगली सुबह, हैरी और मानव घर जाने की तैयारी कर रहे थे। मानव अपने जूते पहन रहा था, जबकि बाकी दोस्त सो रहे थे। तभी, अचानक हैरी ने वह पिस्तौल उठाई और सो रहे शिवांग पर गोली चला दी। गोली लगते ही शिवांग की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद हैरी तुरंत घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस ने शुरू की तलाश

गोली की आवाज़ सुनकर और साथी की मौत देखकर बाकी दोस्त तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत फ्लैट पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के अन्य दोस्तों के बयान दर्ज कर फरार आरोपी हैरी की तलाश में तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग