वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाएगा और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा करेगा: इन्दु गोस्वामी

वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाएगा और मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा करेगा: इन्दु गोस्वामी

दिल्ली समाचार

धर्मशाला(ब्यूरो):-  वक्फ संशोधन विधेयक लोक सभा से पास होने के बाद दिनांक अप्रैल 4, 2025 को सुबह 4 बजे राज्य सभा से भी पास हो गया, संसद सदस्य सह राज्य सभा आवास समिति अध्यक्ष, सुश्री इन्दु बाला गोस्वामी ने बताया है कि वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ सभी मुस्लिम समुदाय के अधिकारों की रक्षा करेगा।

सुश्री गोस्वामी ने आगे कहा है कि वक्फ कानून को मुसलमान विरोधी बताना पूरी तरह से मिथ्या है तथा विपक्ष के लोग यह भ्रान्ति फ़ैलाने का काम कर रहे हैं कि वक्फ कानून में संशोधन लाने से यह मुस्लिमों के खिलाफ काम करेगा। वक्फ बिल के माध्यम से मोदी सरकार की ये कोशिश है कि वक्फ के आधीन संपत्तियों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो सके, उनकी प्रॉपर्टी सही हाथों में रहे।

सांसद महोदया ने आगे बताया है कि वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय है, ऐसे में सभी सरकारी निकायों की तरह वक्फ बोर्ड भी धर्मनिरपेक्ष होना चाहिए।

वक्फ बोर्ड में कुछ गैर-मुस्लिम को शामिल करने से बोर्ड के फैसलों में कोई बदलाव नहीं आएगा बल्कि बोर्ड के मूल्य में गुणवत्ता आएगी। सरकार ने ईमानदारी से मुस्लिम समाज के कल्याण की बात की है और गरीब मुसलमानों का साथ दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग