Delhi: रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री

Delhi: रेखा गुप्ता बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्ली समाचार

दिल्ली:-  रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार वंदना कुमारी को 29,595 वोटों के बड़े अंतर से मात दी थी।

रेखा गुप्ता शालीमार बाग सीट से विधायक हैं। नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम होंगे। बीजेपी ने इसका ऐलान कर दिया है। 

बीजेपी ने मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद और ओमप्रकाश धनखड़ को नियुक्त किया था।

रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से शुरू हुई। यहां वे 1992 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में शामिल हुईं। 1994-1995 में दौलत राम कॉलेज के सचिव और बाद में 1995-1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के सचिव के रूप में काम किया। 1996-1997 में वे DUSU की अध्यक्ष बनीं।

रेखा गुप्ता 2003-2004 तक बीजेपी युवा मोर्चा दिल्ली में सचिव के पद पर रहीं। 2004-2006 में वह युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव बनीं। अप्रैल 2007 में उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी के टिकट पर पार्षद बनीं। 

नगर निगम में पार्षद बनने के बाद उन्हें 2007-2009 तक महिला कल्याण एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। मार्च, 2010 में उन्हें भाजपा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। मौजूदा वक्त में वह भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। साथ ही रेखा गुप्ता शालीमार बाग वार्ड से भी पार्षद रही हैं। और शालीमार बाग सीट से विधायक हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

नूरपुर विद्युत मंडल के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सप्लाई वंद रहेगी 27 अक्टूबर को