अनुराग के बयान पर पलटवार करते हुए नरेश चौहान ने कहा

अनुराग के बयान पर पलटवार करते हुए नरेश चौहान ने कहा

(शिमला :गायत्री गर्ग ) मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि यह प्रदेश के लोगों का अधिकार है तथा केंद्र सरकार प्रदेश के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं रख सकती। उन्होंने कहा कि सांसद हिमाचल के लोगों के लिए जवाबदेह हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि आपदा राहत राशि उपलब्ध करवाने में इतना समय क्यों लगा और यह प्रदेश की आवश्यकता के अनुरूप क्यों नहीं प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा केंद्र के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष कई दफा पोस्ट डिजास्टर नीड असैसमैंट (पीडीएनए) की राशि को जारी करने का मामला उठाया गया है और अब जो राशि जारी की गई है, उससे स्पष्ट हो गया है कि केंद्र प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि न केवल केंद्र सरकार बल्कि सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी प्रदेश के लोगों को समय पर राहत राशि उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हुए हैं। यह राशि आपदा के कारण प्रदेश में हुए नुक्सान की भरपाई के लिए नाकाफी है। प्राकृतिक आपदा के कारण हिमाचल को हुए नुक्सान के दृष्टिगत केंद्र सरकार को प्रदेश की आवश्यकताओं के प्रति उदार रवैया अपनाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि जब हिमाचल प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा था तो उस समय मुख्यमंत्री ने सीमित संसाधनों के बावजूद आपदा प्रभावितों के लिए 4,500 करोड़ रुपए का पैकेज जारी किया। कहा कि पांवटा साहिब प्रकरण पर भाजपा ने राजनीति करनी चाही। साथ ही कहा कि हर मामले का राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करना भाजपा की आदत बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं ने समुदाय विशेष के प्रति टिप्पणी कर उनकी संवेदनाओं को आहत किया है। किसी को भी कानून व्यवस्था को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। सरकार पारदर्शी तरीके से हर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग