जिस पर था देश का जिम्मा उसी ने की जासूसी, CRPF जवान हिरासत में

जिस पर था देश का जिम्मा उसी ने की जासूसी, CRPF जवान हिरासत में 

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) का जवान मोती राम जाट पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करता पकड़ा गया है।एजेंसी अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस केस में और भी लोगों की भूमिका सामने आ सकती है। NIA इस बात की भी जांच कर रही है कि उसे किन माध्यमों से पैसे भेजे जा रहे थे और इसमें कौन-कौन शामिल था।NIA की यह कार्रवाई उस समय हुई है जब हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक बढ़ गया है। खुफिया एजेंसियों ने देशभर में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तेज कर दी है।

दिल्ली से गिरफ्तार किए गए मोती राम पर आरोप है कि वह 2023 से पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIOs) के संपर्क में था और लगातार भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारियां उनके साथ साझा कर रहा था। इस काम के बदले उसे अलग-अलग माध्यमों से पैसे भी मिल रहे थे।

2023 से चल रही थी जासूसी

NIA के अनुसार, मोती राम काफी समय से पाकिस्तान के इशारे पर भारत की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दुश्मन देश को भेज रहा था। जांच एजेंसी ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया और पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने उसे 6 जून तक NIA की हिरासत में भेज दिया है। CRPF अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से सोशल मीडिया की नियमित निगरानी के दौरान जाट की गतिविधियों का पता चला। यह पुष्टि होने पर कि उसने सेवा मानदंडों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है, उसे प्रासंगिक संवैधानिक और सीआरपीएफ नियमों के तहत 21 मई से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इस महीने अब तक पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जासूसी के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।NIA को जांच में यह संकेत भी मिले हैं कि भारत के उत्तर भारत के कई हिस्सों में पाकिस्तान से जुड़ा एक जासूसी नेटवर्क सक्रिय है। एजेंसी इस नेटवर्क की सभी कड़ियों को जोड़कर इसका पूरी तरह खुलासा करने में जुटी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में