फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को बलात्कार के आरोप में किया गिरफ्तार

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को बलात्कार के आरोप में किया गिरफ्तार

दिल्ली समाचार

दिल्ली (व्यूरो):-     दिल्ली पुलिस ने बलात्कार के आरोप में फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया। झांसी की एक युवती ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर फिल्मों में काम दिलाने का लालच देकर चार साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता का आरोप है कि सनोज ने 3 बार उसका जबरन गर्भपात कराया और उसे धमकियां भी दीं। पीड़िता के अनुसार, सनोज ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए और उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी।

DCP सेंट्रल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 6 मार्च 2024 को नबी करीम थाने में बलात्कार, मारपीट, गर्भपात और धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी के आधार पर 45 वर्षीय सनोज मिश्रा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुजफ्फरनगर से गर्भपात के मेडिकल दस्तावेज भी जुटाए हैं।

पीड़िता के मुताबिक 2020 में टिकटाॅक और इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात सनोज मिश्रा से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और फिर 17 जून 2021 को सनोज ने उसे झांसी रेलवे स्टेशन पर बुलाया। वहीं, जब उसने मिलने से मना किया तो सनोज ने उसे आत्महत्या करने की धमकी दी।

जिसके बाद अगले दिन वह उससे मिलने गई। जहां सनोज ने एक रिसॉर्ट में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सनोज ने शादी का झांसा देकर कई बार अलग-अलग जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने कहा कि सनोज ने उसे मुंबई ले जाकर लिव-इन में रखा, जहां उसका शोषण और मारपीट जारी रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग