कांगड़ा चंबा सांसद राजीव भारद्वाज ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात पैरामिलिट्री फोर्स ट्रेनिंग सेंटर कि उठाई मांग

कांगड़ा चंबा सांसद राजीव भारद्वाज ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात पैरामिलिट्री फोर्स ट्रेनिंग सेंटर कि उठाई मांग

दिल्ली समाचार

दिल्ली(ब्यूरो):- भाजपा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से उनके दिल्ली स्थित कार्यालय में मुलाकात की उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कई विषयों को लेकर केंद्रीय मंत्री से चर्चा भी की। 

भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह से यह मुलाकात हिमाचल प्रदेश की सुरक्षा सीमाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण मुलाकात रही। उन्होंने बताया कि चंबा जिला के डलहौजी एवं चुराह के सीमा से लगते क्षेत्र जहां एसपीओ अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। आतंकवाद अगर इन क्षेत्रों में बढ़ता है तो इन क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे एसपीओ की मानदेय बहुत कम है इस विषय में उनकी मांग को हमने केंद्रीय मंत्री के समक्ष जोरदार तरीके से रखा। 

उन्होंने कहा कि चंबा जिला जोकि बिलकुल जम्मू-कश्मीर से लगता क्षेत्र है और संवेदनशील जिला है वहां हमने एक महत्वपूर्ण मांग रखी है, जिसमें किसी भी पैरामिलिट्री फोर्स का कोई ट्रेनिंग सेन्टर स्थाई रूप से वहां खुले। 

भारद्वाज ने बताया किन इन दोनों विषयों पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बड़े सहानुभूतिपूर्वक इस विषय पर केंद्र सरकार विचार भी करेगी और दी गई मांगों पर गंभीर रूप विचार किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में