तेज रफ्तार कार व बोलेरो में टक्कर, तीन लोगों की हुई मौत

गिरिडीह : खबर झारखंड के गिरिडीह से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और बोलेरो की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखचे उड़ गए।



हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बोलेरो सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

घटना ताराटांड थाना क्षेत्र की है।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला निवासी 60 वर्षीय कैलाश सिंह, 60 वर्षीय सुरेंद्र सिंह और बोकारो निवासी 45 वर्षीय राजीव रंजन सिन्हा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग कार पर सवार होकर धनबाद से देवघर जा रहे थे, तभी पंडरी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो से टक्कर हो गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये