सीनियर महिला क्रिकेट टीम का ट्रेनिंग कैंप कीनन स्टेडियम में हुआ शुरू

झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम का प्रशिक्षण शिविर रविवार से कीनन स्टेडियम में शुरू हो गया। इस 16 दिवसीय शिविर में कुल 20 वरिष्ठ महिला क्रिकेटर भाग ले रही हैं।



सोमवार को शिविर के दौरान दो टीमें बनाकर अभ्यास मैच भी खेला गया। हाल ही में बीसीसीआई टी-20 ट्रॉफी में झारखंड की सीनियर महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन, नॉकआउट राउंड के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके। इस कैंप में धनबाद की उभरती क्रिकेटर आनंदिता किशोर को आमंत्रित किया गया है। वह अगले दो दिनों तक सीनियर खिलाड़ियों के साथ अभ्यास भी करेंगे।  

कैंप के बाद झारखंड की टीम चार दिसंबर से चंडीगढ़ में होने वाली बीसीसीआई महिला वनडे ट्रॉफी में भाग लेगी। झारखंड टीम मुख्य कोच राजकुमार यादव की देखरेख में अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देगी।

आनंदिता किशोर ने हाल ही में संपन्न अंडर-19 महिला टी20 ट्रॉफी और चैलेंजर्स ट्रॉफी में अच्छे प्रदर्शन से भारतीय अंडर-19 टीम कैंप में अपनी जगह पक्की कर ली है। आनंदिता झारखंड की एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनका चयन इस कैंप के लिए हुआ है। आनंदिता किशोर को 13 नवंबर को बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करना होगा। भारत के टी20 कोच वीवीएस लक्ष्मण एशिया कप के लिए अंडर-19 महिला टीम को तैयार करेंगे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये