मिर्जापुर के 'अंबानी' से क्‍यों खौफ में पड़ोसी? आंधी-तूफान आने पर अपना घर छोड़ भाग खड़े होते हैं

 मिर्जापुर के 'अंबानी' से क्‍यों खौफ में पड़ोसी? आंधी-तूफान आने पर अपना घर छोड़ भाग खड़े होते हैं


उत्‍तर प्रदेश के मिर्जापुर से अनोखा मामला सामने आया है। यहां के गांव श्रुतिहार में रहने वाले एक शख्‍स सियाराम पटेल दवाओं का कारोबार करते हैं। एक दिन उनके ऊपर सुर्खियों में छाने का खुमार छा गया। बस फिर क्‍या था। उन्‍होंने अपने पुश्‍तैनी मकान को 14 मंजिले महल में तब्‍दील कर दिया। इस मकान की डिजाइन कुछ वैसी ही है जैसी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया की है। बगैर मानकों के बने इस मकान के आसपास जिन लोगों का घर है, वे हमेशा डरे हुए रहते हैं। जब भी गांव में तेज आंधी आती है तो वे अपना घर छोड़कर कहीं दूर भाग जाते हैं। ऐसा इसलिए कि कहीं 14 मंजिला यह मकान ताश के पत्‍तों की तरह ढह न जाए। इतना ही नहीं, सड़क पर आते-जाते राहगीर भी गांव में ऊंची इमारत को देखते हुए कई बार दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। कभी उनकी साइकिल दीवार से भिड़ जाती है तो कभी किसी गांव वाले से टकरा जाते हैं।

गांव में रहने वाले सियाराम पटेल के पड़ोसी रामेश्वर गोंड ने बताया कि राजाओं की तरह चर्चित होने के लिए सियाराम ने किलेनुमा भवन बनाया था। वह इसे और ऊंचा बना रहे थे, लेकिन हम लोगों ने शिकायत की, जिसके बाद प्रशासन ने निर्माण रुकवा दिया। गौरतलब है कि सियाराम पटेल ने कुछ सालों पहले ही गांव छोड़ दिया था। वह अब पड़ोसी जिले सोनभद्र में रहते हैं। उन्‍होंने चार शादियां की हैं। उनके छह बच्‍चे भी हैं। तीसरी शादी से हुई उनकी एक बेटी ने पटेल पर भरण पोषण भत्‍ता न देने का आरोप लगाया है। इसके बाद एसडीएम के आदेश से यह मकान सील कर दिया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी