सुरंगों के निर्माण से आकांक्षी जिला चंबा के विकास को मिलेगी गति- विधानसभा अध्यक्ष

 सुरंगों के निर्माण से आकांक्षी जिला चंबा के विकास को मिलेगी गति- विधानसभा अध्यक्ष 




चंबा, 31 जुलाई- विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा जिला देश के आकांक्षी जिलों में शामिल किया गया है। यहां की भौगोलिक विषमताओं के चलते यदि जिले में सुरंगों के निर्माण को प्राथमिकता मिले तो जिला के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन में कही। उन्होंने बताया कि चुवाड़ी से जिला मुख्यालय चंबा को कनेक्ट करने वाली सुरंग का निर्माण शुरू करवाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने पधरी और साच जोत के नीचे सुरंग के अलावा होली- उत्तराला सुरंग के निर्माण की भी वकालत की।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्होंने सुरंगों के निर्माण के मुद्दे का पक्ष रखा भी है और आगे भी इस दिशा में पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि चंबा जिला आकांक्षी जिला है, ऐसे में केंद्र को जिला के विकास के लिए विशेष आर्थिक सहायता देनी चाहिए। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने चंबा के ऐतिहासिक चौगान का जिक्र करते हुए कहा कि यह मैदान चंबा नगर की लाइफ लाइन है। इसका समुचित रखरखाव हर हाल में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिंजर मेला आयोजन से जो आय प्राप्त होती है उसका 20 प्रतिशत चौगान के रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर खर्च  किया जाएगा। उन्होंने मेले के सफल आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि आने वाले समय में आयोजन को और ज्यादा बेहतर बनाने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला चंबा जिला की समृद्ध लोक संस्कृति का परिचायक है। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने मिंजर मेले की सांस्कृतिक संध्याओं और खेल स्पर्धाओं के आयोजन से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और गैर सरकारी सदस्यों को सम्मानित किया। उन्होंने अव्वल प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार भी दिए।


'बागवानी प्रदर्शनी को मिला पहला पुरस्कार'


उन्होंने मिंजर मेला प्रदर्शनी के बेहतरीन स्टालों के पुरस्कार भी वितरित किए। बागवानी विभाग को पहला पुरस्कार मिला। कृषि विभाग दूसरे जबकि वन विभाग का प्रचार मंडल तीसरे स्थान पर रहा। चौथा पुरस्कार नाबार्ड और समग्र शिक्षा के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को हासिल हुआ।


मिंजर मेला आयोजन समिति द्वारा आयोजन से जुड़े जिन अधिकारियों को सम्मानित किया गया उनमें जिला लोक संपर्क अधिकारी सुभाष कटोच भी शामिल रहे। आज ही 35 वर्षों के सेवा काल के बाद वे सेवानिवृत्त हुए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी