हिमाचल घूमने का है प्लान, धर्मशाला में 5 शानदार जगहों की करें सैर, मौसम भी बना देगा दीवाना

 हिमाचल घूमने का है प्लान, धर्मशाला में 5 शानदार जगहों की करें सैर, मौसम भी बना देगा दीवाना

Best Places of Dharmshala: हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती अपने आप में बहुत ही खास है, जिसको निहारने के लिए ज्यादातर लोग शिमला का रुख करते हैं. हालांकि इस बार अगर आप हिमाचल जाने का प्लान बना रहे हैं, तो धर्मशाला की सैर भी आपके लिए बेस्ट हो सकती है. धर्मशाला में एक्सप्लोर करने के लिए कई शानदार जगहें मौजूद हैं.

मैक्लॉडगंज – कांगड़ा में मौजूद मैक्लॉडगंज धर्मशाला से महज पांच किलोमीटर दूर है. मैक्लॉडगंज को हिमाचल की खूबसूरत जगहों में गिना जाता है. मैक्लॉडगंज में आप नेचुंग मठ, नड्डी व्यू प्वॉइंट, मिनिकियानी दर्रे, लामा मंदिर और नामग्याल मठ का दीदार कर सकते हैं .



त्रिउंड हिल – धर्मशाला में आप त्रिउंड हिल को एक्सप्लोर कर सकते हैं. त्रिउंड हिल को धर्मशाला की खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है. त्रिउंड हिल पर आप ट्रेकिंग का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं. इतना ही नहीं वहां मौजूद ऊंचे पहाड़ों और हसीन वादियों का खूबसूरत नजारा आपको मंत्रमुग्ध कर सकता है. साथ ही त्रिउंड हिल में आप नाइट कैपिंग का आनंद भी उठा सकते हैं.


धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम – अगर आप क्रिकेट प्रेमी हैं तो आपको धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम देखने के लिए भी जरूर जाना चाहिए. ये स्टेडियम समुद्र तल से 1457 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो विशालकाय पहाड़ों से घिरा हुआ है. इस क्रिकेट स्टेडियम की गिनती दुनिया के सबसे ऊंचे स्टेडियम्स में की जाती है. पर्यटकों के लिए ये स्टेडियम सुबह 9 बजे से लेकर शाम को 6 बजे तक खुला रहता है .


वॉर मेमोरियल – धर्मशाला में आप वॉर मेमोरियल देखने भी जा सकते हैं. ये देश का काफी प्रसिद्ध वॉर मेमोरियल है. जिसका निर्माण वर्ष 1947 से लेकर 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में कांगड़ा के शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए करवाया गया था. वॉर मेमोरियल जाने का समय सुबह 8 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक का है.


भागूनाग मंदिर – धर्मशाला स्थित मैक्लॉडगंज में आपको भागूनाग मंदिर के दर्शन भी जरूर करने चाहिए. मैक्लॉडगंज से भागूनाग मंदिर की दूरी केवल 3 किलोमीटर की है. बता दें कि भागूनाग मंदिर के परिसर में एक पवित्र तालाब मौजूद है. जिसमें स्नान करना पुण्य का काम माना जाता है, इसी वजह से तालाब में बहुत लोग श्रद्धा की डुबकी लगाते हैं. इसके साथ ही भागूनाग झरने का मनमोहक नजारा भी आपकी यात्रा को यादगार बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है


.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित