YouTube वीडियो पर 1000 व्यूज होने में कितने पैसे मिलते हैं? यहां समझिए

 YouTube वीडियो पर 1000 व्यूज होने में कितने पैसे मिलते हैं? यहां समझिए


How Much Does YouTube Pay for 1000 View? एक जमाना था जब व्यक्ति दिन-रात मेहनत कर दो वक्त की रोटी कमाता था. तब सुविधाएं और टेक्नोलॉजी वैसी नहीं थी जैसी आज हैं. आज लोग स्मार्ट तरीके से पैसे कमा रहे हैं. यूट्यूब के आने के बाद अब कोई भी घर बैठे अपने कंटेंट के जरिए पैसे कमा सकता है. कई यूट्यूबर्स तो ऐसे हैं जिन्हें यूट्यूब ने एक प्लेटफार्म प्रदान किया और आज वे दूसरे क्षेत्रो में भी काम करने लगे हैं जैसे बॉलीवुड, फाइनेंस आदि. यूट्यूब के पोटेंशियल को देखते हुए आज हर युवा एक न एक बार ये जरूर सोचता है कि क्यों न यूट्यूब चैनल बनाया जाए. यूट्यूब चैनल को लेकर लोगों के मन में कई सवाल भी रहते हैं. जैसे 1000 व्यूज पर कितनी कमाई होगी? और भी बहुत कुछ. 



आज हम आपको ये बताएंगे कि आपको यूट्यूब कैसे पेमेंट करता है. यानि आपको कितने व्यूज पर कितने पैसे मिलेंगे.



समझ लीजिए ये बात 


देखिए यूट्यूब से आपकी कमाई कितनी होगी ये बात आपको कोई भी नहीं बता पाएगा क्योकि ये पूरा खेल व्यूज और वीडियो पर चलने वाले Ads पर निर्भर करता है. कई जगह दावा किया जाता है कि यूट्यूब 1,000 व्यूज में 1,500 रुपये देता है. कई जगह 1,000 बताया जाता है लेकिन ऐसा नहीं है. देखिए ये बात सच है कि आपकी कमाई व्यूज से ही होती है लेकिन इसमें अहम रोल Ads का रहता है. 



जैसे अगर किसी वीडियो पर 10,000 व्यूज आएं हैं और उसपर ad कम चला है या लोगों ने Ads को स्किप किया है तो आपकी कमाई इस केस में कम होगी. वहीं अगर किसी वीडियो पर 5,000 या 2,000 व्यूज हैं लेकिन उसपर चले Ads की कीमत ज्यादा है और उसे सभी लोगों ने देखा है तो इस केस में 2,000 व्यूज वाले की कमाई 10,000 वाले से ज्यादा होगी. रही बात कि यूट्यूब 1,000 व्यूज में कितने पैसे देता है तो साल 2022 के डेटा के मुताबिक, अमेरिका में यूट्यूबर्स की कमाई लगभग 4600 डॉलर (लगभग 3,77,234 रुपये) मंथली हुई है. एवरेज देखें तो क्रिएटर्स को कंपनी 1,000 व्यूज पर 18 डॉलर (लगभग 1558 रुपये) का भुगतान करती है. ध्यान दें, आपकी कमाई कंटेंट, Ads और व्यूज पर निर्भर करती है . आप किस कैटेगरी का कंटेंट बनाते हैं ये भी पेमेंट में अहम रोल निभाता है.



जैसे अगर आप कोई मार-काट से जुडी खबर या विजुअल दिखा रहे हैं तो इसमें रेवेन्यू अपने आप कम हो जाता है और ये लिमिटेड सेक्शन में चली जाती है. वहीं, कोई कॉमिडी से जुडी वीडियो है तो वह अच्छा पैसा कमा सकती है. अगर आप भी अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने की सोच रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कंटेंट ओरिजिनल हो. अगर आप मेहनत कर सही कंटेंट लोगों तक पहुंचाते हैं तो आप मंथली 5 डिजिट तक की कमाई कर सकते हैं .

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सऊदी अरब में पठानकोट के अमृतधारी सिख को मौत की सजा, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वर्षों बाद ममता की घर वापसी की जगी उम्मीद, ‘मिशन अपनों तक’ ने मिलाया परिवार से