3 साल प्यार... प्रेमी बेरोजगार, शादी से इनकार... फिर रॉड से वार, दिल्ली नरगिस मर्डर केस की पूरी कहानी

 3 साल प्यार... प्रेमी बेरोजगार, शादी से इनकार... फिर रॉड से वार, दिल्ली नरगिस मर्डर केस की पूरी कहानी


दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े 22 साल की युवती की लोहे की रॉड से मार-मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से पूरी दिल्ली दहल गई। पुलिस की छानबीन में आरोपी युवक इरफान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया था। पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पूछताछ में पता चला कि दोनों करीब तीन साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों के मना करने के बाद नरगिस ने इरफान से दूरियां बना लीं। इरफान बीएससी करने के बाद एक कंपनी में फूड डिलीवरी का काम कर रहा था, लेकिन नौकरी छूटने के बाद अभी वह बेरोजगार था।


कमला नेहरु कॉलेज से हिन्दी में ग्रेजुएशन के बाद नरगिस आगे पढ़ना चाहती थीं। मालवीय नगर स्थित एक कोचिंग सेंटर से वह स्टेनो की पढ़ाई भी कर रही थीं। नरगिस की मौत के बाद उनके पिता मुमताज खान के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनका कहना है कि इरफान की मौत के अलावा उन्हें और कुछ नहीं चाहिए। उनकी एक ही औलाद थी। उसे वह बहुत आगे बढ़ाना चाहते थे। इरफान और नरगिस की शादी की बात भी चल रही थी लेकिन नरगिस पढ़ी-लिखी थी जबकि इरफान बेरोजगार था। ऐसे में लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। तब से ही वह बदला लेना चाहता था।

बेटियों की सुरक्षा पर क्या बोले सीएम केजरीवाल?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और केंद्रीय गृह मंत्री और उपराज्यपाल से इस दिशा में सख्त कदम उठाने का अनुरोध किया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली में एक और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, यह बेहद दुखद है। दिल्ली में कानून व्यवस्था एक गंभीर मुद्दा बन गई है। एलजी साहब और गृह मंत्री जी से गुज़ारिश है, पुलिस को थोड़ा ‘एक्टिव’ कीजिए। दिल्ली की बेटियों और दिल्ली के लोगों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है।'

पुलिस ने बताई हत्या की वजह

पुलिस को दोपहर 12 बजकर आठ मिनट पर यह सूचना मिली कि मालवीय नगर में शिवालिक ए ब्लॉक के विजय मंडल पार्क में एक शख्स ने महिला पर हमला किया और वहां से भाग गया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा कि महिला का शव एक बेंच के नीचे मिला और उसके सिर से खून बह रहा था और शव के निकट लोहे की छड़ पड़ी थी। उन्होंने कहा कि नरगिस और इरफान पहले रिश्ते में थे तथा उनकी शादी की बात भी हो रही थी, लेकिन नरगिस के परिवार ने आखिरकार इसे नामंजूर कर दिया। पुलिस ने बताया कि नरगिस ने इरफान से बात करनी बंद कर दी थी, जिससे वह और भी गुस्से में था। उन्होंने बताया कि नरगिस ने इस साल स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी और वह मालवीय नगर में कोचिंग लेती थी।

डिप्रेशन में था आरोपी

DCP (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि पूरा मामला मूल रूप से प्रेम प्रसंग और शादी से इनकार का है। पीड़िता (22 साल) और आरोपी (28 साल) मौसेरा भाई-बहन हैं। लड़का बेरोज़गार था इसलिए मृतक के परिवार ने लड़के को शादी के लिए मना कर दिया था। इसके बाद लड़की ने उससे बात करना बंद कर दिया। लड़का मानसिक रूप से परेशान हो गया था, इसलिए उसने आज यह अपराध किया। वह एक डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था और जानता था कि लड़की कहां से कोचिंग ले रही है। आरोपी की पहचान इरफान के रूप में हुई है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित