भारत में कौन लेगा मेरी गारंटी, मुझे वापस लौटने लायक नहीं छोड़ा...पाकिस्‍तानी नसरुल्‍ला से शादी के बाद बोली अंजू


 भारत में कौन लेगा मेरी गारंटी, मुझे वापस लौटने लायक नहीं छोड़ा...पाकिस्‍तानी नसरुल्‍ला से शादी के बाद बोली अंजू

भारत से पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तूनख्‍वां जा पहुंची अंजू ने एक बार फिर भारतीय न्‍यूज चैनल से बात की है। अंजू ने न्‍यूज चैनल को दिए इंटरव्‍यू में जो कुछ भी कहा है उसके बाद लगता है कि वह वापस लौटने का इरादा छोड़ चुकी हैं। अंजू की मानें तो उनके बारे में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। ऐसे में भारत आने पर उसकी गारंटी कौन लेगा। उनके जवाबों से यह भी लगता है कि उन्‍हें भारत लौटने के बाद अपनी जान का डर सता सता रहा है। अंजू पिछले दिनों अपने घर से यह बोलकर निकली थीं कि वह गोवा अपनी बहन के पास जा रही हैं। उसके बाद वह सीधा पाकिस्‍तान पहुंच गईं और यहां पर उनके नसरुल्‍ला से शादी की खबरें आ रही हैं।

पाकिस्‍तान में सुरक्षित हैं अंजू!

अंजू ने राजस्‍थान तक को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उनके बारे में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। अब न तो उनके रिश्‍तेदार उन्‍हें स्‍वीकार करेंगे और न ही उनके बच्‍चे उन्‍हें अपनाएंगे। अंजू ने साफ कहा है कि वह पाकिस्‍तान में पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उनके ऊपर नसरुल्‍ला या फिर किसी और का कोई दबाव नहीं है और वह पूरी आजादी के साथ वहां पर रह रही हैं। अंजू की मुलाकात फेसबुक पर खैबर पख्‍तूनख्‍वां के रहने वाले नसरुल्‍ला से हुई थी। वह पिछले दिनों एक महीने के वैध वीजा पर पाकिस्‍तान पहुंची हैं। अंजू को 20 अगस्‍त को वापस आना था लेकिन अब लगता है कि वह भारत नहीं लौटेंगी। भारत में अंजू के पिता ने उनसे सारे संबंध खत्‍म करने की बात कही है

अंजू ने दी एक्‍शन की धमकी

अंजू ने इस इंटरव्‍यू में मीडिया रिपोर्ट्स पर एक्‍शन लेने की धमकी भी दी है। उनका कहना है कि वह अभी तक भारत की नागरिक हैं। ऐसे में वह हर उस रिपोर्ट के खिलाफ एक्‍शन ले सकती हैं जिनमें उनके बारे में बातें कहीं गई हैं। अंजू से पूछा गया था कि वह दो दिन में भारत लौटने वाली थी तो अब उसका क्‍या हुआ? इस पर अंजू ने कहा, 'आप लोग मेरे बारे में क्‍या-क्‍या कह रहे हैं। मुझे आने लायक नहीं छोड़ा है़। वहां पर कौन मेरी गारंटी लेगा। न मेरे रिश्‍तेदार मुझे स्‍वीकारेंगे और न ही बच्‍चे अपनाएंगे तो बताइए मैं कहां जाऊंगी।'

ऐसी कौन सी आफत आ गई

उनके बारे में सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा जा रहा है। उन्‍होंने धमकाने वाले अंदाज में कहा कि वह अभी भारत की ही हैं और यह न समझा जाए कि वह कुछ नहीं कर सकती हैं। उनके शब्‍दों में, 'मैं सबको बता दूंगी कि मैं क्‍या कर सकती हूं।'जब अंजू से पूछ गया कि वह पाकिस्‍तान जाकर छुप गई और सारा आरोप मीडिया पर लगा रही हैं? अंजू ने इस पर जवाब दिया कि कौन पाकिस्‍तान नहीं आता है? क्‍या टूरिस्‍ट्स इस देश में नहीं आते हैं। जब वो सब आते हैं तो अगर वह पाकिस्‍तान आ गईं तो कौन सी आफत आ गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग