मंत्री अनुराग ठाकुर का ममता पर कटाक्ष, 'आपका समय धीरे-धीरे हो रहा है खत्म '

 मंत्री अनुराग ठाकुर का ममता पर कटाक्ष, 'आपका समय धीरे-धीरे हो रहा है खत्म '


मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव जीतने वाले बीजेपी उम्मीदवारों को सम्मानित करने आए थे . वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कोलकाता में वोट हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोला है.

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ममता का समय धीरे-धीरे खत्म होते जा रहा है. उन्होंने कहा कि 57 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है. ममता की साया में बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है.


मणिपुर से भी ज्यादा बंगाल में महिला हिंसा


केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मणिपुर से ज्यादा हिंसा की घटनाएं बंगाल में हो रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बंगाल में हिंसा की घटनाएं नहीं दिख रही है. बंगाल की हालत ऐसी है कि महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल रही है आखिर आप चुप क्यों है. पुलिस की ओर से आपलोग कार्रवाई नहीं करने देते है. इस वजह से बंगाल में ज्यादा हिंसा की घटनाएं हो रही है.

सांसदों का यह दिखावा मात्र है

https://twitter.com/AHindinews/status/1685145150807474176?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1685145150807474176%7Ctwgr%5Ea050be40892826f31860e295861fd0d8c3148925%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मणिपुर गए I-N-D-I-A गठबंधन के सांसदों का यह दिखावा मात्र है. जब वे मणिपुर से वापस आएंगे, तो मैं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी से उन्हें पश्चिम बंगाल लाने का अनुरोध करूंगा. मैं अधीर रंजन चौधरी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से सहमत हैं. राजस्थान में जहां महिलाओं के खिलाफ हत्याएं और अपराध होते हैं, विपक्ष वहां नहीं गया. क्या I-N-D-I-A गठबंधन राजस्थान भी जाएगा .

अनुराग ठाकुर ने रामकृष्ण देव की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित की


केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पंचायत चुनाव जीतने वाले भाजपा उम्मीदवारों को बधाई देने के लिए राज्य में आए हैं. बंगाल बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने उनका स्वागत किया. वह सबसे पहले हुगली के कामारपुकुर गये. केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री ने श्री रामकृष्ण देव की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित की. मालूम हो कि अनुराग ठाकुर खानाकुल जाकर पंचायत चुनाव में जीते बीजेपी प्रत्याशियों को सम्मानित करेंगे.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

त्योहारी सीजन शुरू होते ही जिला मुख्यालय चंबा के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।