भारी बारिश के कारण जिला में हुये नुकसान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है-सुमित खिमटा

 

भारी बारिश के कारण जिला में हुये नुकसान की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है-सुमित खिमटा


राहत मैन्यूअल के अनुसार प्रभावितों को दिया जा रहा है मुआवजा
नाहन, 28 जुलाई- उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारी बारिश से जिला में हो रहे नुकसान की जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को राहत मैन्युल केअनुसार नुकसान की भरपाई की जा रही है।
उपायुक्त सुमित खिमटा आज शुक्रवार को नाहन में जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दृष्टिगत सभी विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं और जिला में सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति को बहाल रखने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी फील्ड स्तर पर पहुंच कर आमजन के जान-माल के नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं ताकि प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जा सके।
उपायुक्त ने बताया कि शिलाई क्षेत्र में बार-बार सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही बाधा को देखते हुए सिलेंडरों की आपूर्ति वाया विकासनगर की जा रही है जिसके लिए परिवहन दरें अलग से तय की गई हैं।
उन्होंने कहा कि जिला की सभी सड़कों के ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार हो गई है और शीघ्र ही इनकी मुरम्मत अथवा स्तरोन्नयन के लिए एस्टीमेट बनाये जायेंगे।
सुमित खिमटा ने कहा कि भारी बारिश को देखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान के दृष्टिगत खतरनाक वृक्षों को नियमानुसार काटने अथवा इनकी छंटाई की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा 15 साल से अधिक पुराने विभागीय वाहनों एवं मशीनरी को आपदा की स्थिति मे इस्तेमाल करने की अनुमति भी आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि यह मशीनरी जिला में सड़कों की बहाली में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रही हैं।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को बरसात के दृष्टिगत जल जनित रोगों की रोकथाम के लिए उचित पग उठाने के निर्देश भी दिए।
जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजीव महाजन, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के प्रभारी राजन सिंह और अरविंद चौहान के अलावा अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।  .

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित