Airlines News: नशे में धुत यात्री ने 16 साल की बच्ची और मां से की छेड़छाड़, फ्लाइट स्टाफ ने नहीं की मदद, जानें पूरा मामला

 Airlines News: नशे में धुत यात्री ने 16 साल की बच्ची और मां से की छेड़छाड़, फ्लाइट स्टाफ ने नहीं की मदद, जानें पूरा मामला

हाल के दिनों में हवाईयात्रा के दौरान अभद्र और अश्लीलता करने की कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं, जो सुर्खियों में रही हैं. अब ऐसा ही एक नया मामला डेल्टा एयर लाइन्स के एक विमान में देखने को मिला है, जहां नशे में धुत एक शख्स ने 16 वर्षीय लड़की और उसकी मां के साथ छेड़छाड़ की है.

इतना ही नहीं, पीड़िता का आरोप है कि मदद की गुहार लगाने के बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं की. 


फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मामला अमेरिका के न्यूयॉर्क का है, जहां एक अदालत में शिकायतकर्ता ने मुकदमा दायर करते हुए आरोप लगाया है कि नशे में होने के बाद भी एयरलाइन स्टाफ ने पुरुष यात्री को शराब परोसना जारी रखा. इस दौरान नशे में धुत यात्री पीड़िता और उसकी नाबालिग 16 वर्षीय बेटी के साथ छेड़खानी करता रहा.

न्यूयॉर्क से एथेंस जा रही थी फ्लाइट


पीड़िता के अनुसार, न्यूयॉर्क से एथेंस की नौ घंटे लंबी उड़ान में अज्ञात व्यक्ति को कम से कम 10 वोदका ड्रिंक और एक ग्लास वाइन परोसी गई. जिससे यात्री नशे में धुत होकर उनके साथ गलत व्यवहार करता रहा . पीड़िता ने कोर्ट में बताया कि नशे में धुत व्यक्ति ने कथित तौर पर 16 वर्षीय लड़की के साथ गलत सलूक किया. रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही लड़की ने उसे नजरअंदाज किया, वह शख्स उसके प्रति आक्रामक हो गया और चिल्लाने लगा. शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उस व्यक्ति ने लड़की से उसके पते सहित उसकी निजी जानकारी मांगी और अश्लील इशारे किए. जब लड़की की मां ने बीच में हस्तक्षेप किया तो उसने महिला के साथ भी बदतमीजी की. 


फ्लाइट अटेंडेंट ने नहीं की मदद 


रिपोर्ट के मुताबिक, नशे में धुत यात्री उन पर जोर-जोर से चिल्लाने लगा. जिसपर पीड़िता ने फ्लाइट अटेंडेंट को इस बारे में अवगत कराया, लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट ने पीड़िता की शिकायत को अनसुना कर दिया. मां-बेटी की बार-बार शिकायत करने पर भी इनकी किसी ने मदद नहीं की. नशे में धुत यात्री से परेशान होकर मां ने सीट बदलने की मांग की, लेकिन फ्लाइट अटेंडेंट ने खुद को असहाय जताते हुए कहा कि वे कुछ नहीं कर सकते .

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित