बजरी भरे टिपर ने स्कूल जा रहे बाइक सवार दो छात्राओं को लिया चपेट में,एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

बजरी भरे टिपर ने स्कूल जा रहे बाइक सवार दो छात्राओं को लिया चपेट में,एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल 


टिपर ने बाइक को धक्का मार दिया। इससे छात्रा की टिपर के टायर के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई, गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देरशाम तक ग्रामीणों का धरना जारी रहा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जमा दो कक्षा की छात्रा कंचन, पुत्री राजपाल, निवासी नानग्रां उसकी चचेरी बहन मीना, पुत्री यंग बहादुर को उनका भाई अपनी बाइक पर स्कूल छोड़ने जा रहा था। इस बीच एक टिपर ने उनके बाइक को धक्का मार दिया। इससे कंचन की टिपर के टायर के नीचे आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मीना गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तुरंत उपचार के लिए श्री आंनदपुर साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के उपरांत उसे पीजीआई रेफर कर दिया। इस हादसे के उपरांत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मौके पर पहुंचे तहसीलदार संदीप कुमार ने लोगों को आश्वासन दिलाया कि सड़क के समस्त गड्ढों को भर दिया जाएगा।

उधर, मौके पर पहुंचे डीएसपी सतीश कुमार ने कहा कि टिपर चालक को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर लिया है और इसके अलावा सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक टिपरों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी।
बता दें कि नंगल में फ्लाई ओवर का काम चला होने के कारण हिमाचल से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से नंगल एवं हिमाचल जाने वाले ट्रैफिक को वाया भलाण होते भेजा जा रहा है, दो दिन पहले भी इस स्थान से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार एचआरटीसी बस की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी।

धरने पर बैठे लोग मृतक बच्ची के परिजनों के लिए 20 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं। जबकि प्रदर्शनकारी घायल बच्ची के परिजनों के लिए पांच लाख रुपये देने की मांग पर अड़े हुए हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग