नूरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत डन्नी के अंतर्गत गांव खड़ेतर एक बार फिर खतरे के निशान पर

 नूरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत डन्नी के अंतर्गत गांव खड़ेतर एक बार फिर खतरे के निशान पर



पास में बहती जब्बर खड्ड लगातार संकट बनकर रही हैं बह 

गांव के कुछ घर इस भूस्खलन की वजह से खतरे में

नायाब तहसीलदार व कानूनगो को प्रधान सहित भेजा मौके पर-एसडीएम नूरपुर विधानसभा की ग्राम पंचायत डन्नी के अंतर्गत गांव खड़ेतर एक बार फिर खतरे के निशान पर है! इस गांव के पास में बहती जब्बर खड्ड लगातार संकट बनकर बह रही है! गौरतलब है कि इसी गांव में एक बार पहले भी भूस्खलन की वजह से यह ईलाका एक बड़ी झील के रूप में परिवर्तित हो चुका है तथा इस बार भी गांव के कुछ घर इस भूस्खलन की वजह से खतरे में है!

-स्थानीय प्रधान ने बताया कि 4 वर्षों से यह पहाड़ लगातार खड्ड की तरफ दरक रहा है! कुछ समय पहले यह झील में परिवर्तित हो गया था तथा उस समय भी मौके पर केंद्र तथा राज्य की टीमें यहां पहुंची थी तथा सब की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि पीड़ित परिवारों को यहां से किसी दूसरी जगह डीसी लैंड देकर शिफ्ट कर दिया जाएगा!

-पीड़ित परिवारों ने कहा कि पिछले 4 वर्षों से हमें कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है! मगर अभी तक धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है!उन्होंने कहा कि हमारे परिवारों को दिन-रात खतरे के साए में जीना पड़ रहा है! उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए कहा है कि हमें सुरक्षित स्थानों पर भूमि प्रदान की जाए!वहीं पंचायत प्रधान सुरेखा कुमारी ने बताया कि प्रशासन आता तो हर बार है! मगर जमीनी स्तर पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है! उन्होंने बताया कि किसी भी आपदा की स्थिति में स्थानीय स्कूल इत्यादि की बिल्डिंग में प्रभावित लोगों को शिफ्ट कर दिया जाएगा!  पूरे प्रकरण पर एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने कहा कि मामला हमारे ध्यान में है!हमने  नायाब तहसीलदार व कानूनगो को प्रधान सहित मौके पर भेजा है! अभी बरसात के मौसम में उनको टेंपरेरी रूप से खाली बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा!



टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी