कुल्लू उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर की विशेष बैठक, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेगी टीम

 

कुल्लू अन्तर्राज्य मंत्रीपद समन्वय टीम करेगी जिले का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर की विशेष बैठक, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों


का जायजा लेगी टीम ।

हाल ही में आई बाढ़ को लेकर केंद्र सरकार की एक अन्तर्राज्यीय मंत्रीपदीय समन्वय टीम ज़िलेका विशेष दो दिवसीय दौरा 20 व् 21 जुलाई को करेगी, इसको लेकर उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने सम्बंधित विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ एक विशेष बैठक की।

उन्होंने सभी विभागों को बाढ़ में हुई सरकारी संपत्तियों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा ताकि समन्वय टीम को बाढ़ से हुए नुकसान की सही तस्वीर प्रस्तुत की जा सके।

उन्होंने सम्बंधित विभागों को इस दौरे के दौरान उपस्थित रहने के भी निर्देश दिए

उन्होंने कहा की पहले दिन टीम भुन्तर, पत्लीकुहल व् मनाली तथा कसोल तक का दौरा करेगी तथा दूसरे दिन सैंज घटी में हुए नुक्सान का जायजा लेगी 

उपायुक्त ने जानकारी दी कि अभी तक जिले में उच्चतर शिक्षा विभाग में 17 उच्च विद्यालय , 30 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मिलाकर कुल 47 स्कुल भवनों को क्षति पहुंची है जिसमें उच्च विद्यालय आलू ग्राउंड ( शालीन ) का भवन बाढ़ में बह गया है ।

कुल नुकसान का आकलन 8 करोड़ 36 लाख रूपये है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 71 प्राथमिक, 2 माध्यमिक विद्यालय सहित बीइओ कार्यालय निरमंड को क्षति पहुंची है। जिनमें प्राथमिक स्कूल कलाथ का भवन बाढ़ में बह गया है।

 कुल नुकसान का आकलन 2 करोड़ 35 लाख रूपये है।

 बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकेक, सहायक आयुक्त शशि पाल नेगी, एसई लोकनिर्माण, राजीव शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए जयबन्ति ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी डा गणेश, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा शांति लाल, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सुरजीत राव व अन्य विभागध्यक्ष उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन