कुल्लू उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कुल्लू शहर के लिये सोमा उठाऊ पेयजल योजना का

 

कुल्लू 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज कुल्लू शहर के लिये सोमा उठाऊ पेयजल योजना का निरीक्षण कर कुल्लू शहर के लिए


सोमा से वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति आरम्भ की।

अब यह ब्यबस्था सरवरी पेयजल योजना के पुनर्वाहाली तक जारी रहेगी। इस योजना से पीज स्थित मुख्य टैंक के लिए पानी उठाया गया है। जहाँ से ढाल पुर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति की जायेगी।

 उन्होंने कहा कि इस के आरंभ होने से आज शाम तक पूरे कुल्लू शहर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो जायेगी। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरवरी से कुल्लू के लिए पेयजल योजना की मरमत के लिए 3 कऱोड़ 15 लाख रुपये राशि जारी कर दी गई है, तथा इसे युद्धस्तर पर कार्य कर बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश भर में भारी बारिश व बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त व बाधित पेयजल को सुचारू बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य आरम्भ किया हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले में भी भारी बारिश व बाढ़ से पेयजल योजनाओं को बहुत नुकसान पहुंचा है। जिले की कुल 758 पेयजल योजनाओं में से 648 योजनाओं को क्षति पहुंची थी, जिनमें से अब केवल 54 योजनाये ही बाधित है।उन्होंने कहा कि जिले में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए जल शक्ति विभाग के ईएनसी व चीफ इंजीनियर मंडी जोन को कुल्लू में केम्प किया गया है। 

इसके अतिरिक्त शिमला से 3 अधिषाषी अभियंताओं की तैनाती कुल्लू में की गई। जो जिले के विभाग के अधिकारियों के साथ आप सी ताल मेल बना कर पेयजल योजनाओं को सुचारू बनाने के कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

 इस दौरान सीपीएस सुन्दर सिंह ठाकुर ,ईएनसी धर्मेंद्र गिल,मुख्य अधिषाषी अभियंता उपेंद्र कांत वैद्य एसई विद्युत विनोद ठाकुर उनके साथ थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक