आइए जानें चंद्रयान मिशन कहां तक पहुंचा

आइए जानें चंद्रयान मिशन कहां तक पहुंचा 



चंद्रयान मिशन के जरिए भारत दूसरी बार चांद की सतह पर पहुंचने की कोशिश कर रहा है. 2019 में भी चंद्रयान-2 के तौर पर स्पेसक्राफ्ट को लॉन्च किया गया था, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली थी. नए मिशन को पुरानी गलतियों से सबक लेने के बाद लॉन्च किया गया है. अगर चंद्रयान-3 मिशन सफल रहता है, तो स्पेसक्राफ्ट के साथ जाने वाले लैंडर और रोवर 14 दिनों तक वैज्ञानिक डाटा इकट्ठा करेंगे.

चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी से लॉन्च होने के बाद अपने सफर पर रवाना हुआ है. अभी ये धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है. चंद्रमा तक पहुंचने में इसे काफी वक्त लगने वाला है. स्पेसक्राफ्ट 23 अगस्त तक चंद्रमा पर पहुंचने वाला है।

इंडियन स्पेस ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने चंद्रयान-3 मिशन के लिए नए ऑर्बिट पैरामीटर यानी पृथ्वी से दूरी को तय किया है. कुल मिलाकर पृथ्वी की कक्षा से दूरी बताने वाले पांच ऑर्बिट तय किए गए हैं. अभी चंद्रयान पृथ्वी की कक्षा का ही चक्कर लगा रहा है. दरअसल, स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा तक पहुंचने से पहले पृथ्वी के कुछ चक्कर लगाने होते हैं, जिसके बाद वह स्पीड बढ़ाते हुए सीधे चंद्रमा की ओर रवाना होगा।


स्पेसक्राफ्ट ने चौथे ऑर्बिट-रेजिंग मैन्यूवर को पूरा किया है, जिसके बाद पृथ्वी से इसकी सबसे करीबी दूरी 233 किलोमीटर और सबसे दूर वाली दूरी 71,351 किलोमीटर है. इस तरह ये अभी पृथ्वी के करीब ही है. 25 जुलाई को पांचवें ऑर्बिट-रेजिंग मैन्यूवर को अंजाम दिया जाएगा, जिसके बाद चंद्रमा की ओर रवाना हो जाएगा।

चंद्रयान स्पेसक्राफ्ट अभी आधे रास्ते भी नहीं पहुंचा है. चंद्रमा तक के सफर के लिए स्पेसक्राफ्ट के इंजन को बार-बार चलाया जा रहा है. स्पेसक्राफ्ट के प्रोपल्शन मॉड्यूल के जरिए चौथे ऑर्बिट-रेजिंग मैन्यूवर को पूरा किया गया. अगर आसान भाषा में इस चीज को समझा जाए, तो प्रोपल्शन का काम स्पेसक्राफ्ट को आगे की ओर धकेलना होता है, ताकि ये अपने सफर तक पहुंच जाए. इस तरह ये धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर जाने लगा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन