क्षतिग्रस्त भूमि, मकान तथा अन्य उत्पन्न हुई समस्याओं का आंकलन कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें अधिकारी - जगत सिंह नेगी


क्षतिग्रस्त भूमि, मकान तथा अन्य उत्पन्न हुई समस्याओं का आंकलन कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करें अधिकारी - जगत सिंह नेगी


किन्नौर जिला की ज्ञाबुंग पंचायत का किया दौरा

राजस्व बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले के पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत ज्ञाबुँग के तहत रूषकलंग, सुन्नम व ज्ञाबुंग गांव में भारी बरसात से प्रभावित हुए क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मिले।

राजस्व मंत्री जगत नेगी ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को भारी बरसात से क्षतिग्रस्त भूमि, मकान तथा अन्य उत्पन्न हुई समस्याओं का आंकलन कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा ताकि लोगों को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को ज्ञाबुंग पंचायत में पीने के पानी की समस्या को आज ही बहाल करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत ज्ञाबुँग के प्रधान ज्ञान सिंह, पंचायत सचिव भगवती नेगी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश कुमार, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति संजय कौशल, उप पुलिस अधीक्षक नवीन जाल्टा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन