विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने किया मंडी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द

 विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने किया मंडी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर साझा किया दुख-दर्द


बोले...सरकार हर कदम पर जनता के साथ, सामान्य जन जीवन बहाली को तत्परता से किया जा रहा कार्य

धर्मपुर के विधायक एवं जिला योजना समिति मंडी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ठाकुर ने बुधवार को मंडी जिले के बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वे पीड़ित लोगों से मिले, उनसे बातचीत की तथा प्रशासन द्वारा कार्यान्वित राहत एवं पुनर्वास कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने रघुनाथ का पधर, खलियार, हनुमान घाट, पुरानी मंडी, भ्यूली और सौली खड्ड क्षेत्र में प्रभावित परिवारों के घर जाकर बातचीत की और उनका दुख दर्द बांटा। विधायक ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में हिमाचल सरकार हर कदम पर उनके साथ है। मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन तत्परता से राहत व पुनर्वास कार्यों में जुटा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राहत मैनुअल में बदलाव और फौरी राहत राशि में बढ़ोतरी करके पीड़ित परिवारों को बड़े स्तर पर मदद दी है। उन्होंने इस जन हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

श्री ठाकुर ने कहा कि इस आपदा से प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ है। लोगों की गाढ़ी कमाई पानी में बह गई या मलबे में दब गई। वे उनकी पीड़ा को समझते हैं और इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य जन जीवन बहाली के लिए दिन रात काम किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आवश्यकतानुसार प्रभावित परिवारों को गैस चूल्हे, सिलेंडर और अन्य सामान उपलब्ध कराने में सहायता करें, जिससे जिन लोगों की रसोई अभी बंद है वह आरंभ हो जाए। उन्होंने बच्चों को किताबें मुहैया कराने में भी मदद करने को कहा।

विधायक ने जन जीवन सामान्य बनाने में जुटे मंडी जिले के तमाम प्रशासनिक अमले के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।

इस दौरान एसडीएम सदर मंडी ओमकांत ठाकुर, नगर निगम मंडी के आयुक्त एच.एस. राणा, नगर निगम पार्षद राजेंद्र मोहन, अल्का हांडा तथा योगराज, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सेन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव शशि शर्मा, जिला महासचिव प्रदीप शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग और अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन