राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए दिया प्रशिक्षण

 राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए दिया प्रशिक्षण  

 


मंडलायुक्त कार्यालय के माध्यम से राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए डीसी आफिस के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

   इस अवसर पर मंडलायुक्त ए शाइनामोल सहित उपायुक्त डा निपुण जिंदल, एडीएम रोहित राठौर तथा जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष हिमांशु ने राजस्व अधिकारियों को भू-इंतकाल, भूमि बंटबारा, अतिक्रमण इत्यादि मामलों से निपटने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही मामलों के निपटारे में आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए भी राजस्व अधिकारियों को टिप्स दिए गए।

     उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटान के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायलय प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी होना अत्यंत जरूरी है तथा इसी दिशा में मंड



लायुक्त कार्यालय के माध्यम से राजस्व अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है ताकि विभिन्न स्तरों पर राजस्व संबंधी लंबित मामलों को तत्परता के साथ निपटाया जा सके।

   उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों को नियमित तौर पर भी राजस्व मामलों को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए जाते हैं इसको लेकर भी अपडेट रहना जरूरी है ताकि लोगों को राजस्व संबंधी मामलों के कारण दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ें। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि उपमंडल, तहसील स्तर पर भी राजस्व अधिकारियों को नियमित तौर पर राजस्व कोर्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मामलों का तय समयावधि में निपटारा सुनिश्चित हो सके। इसको लेकर उपमंडल तथा जिला स्तर पर समीक्षा भी की जाती है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त मंडलायुक्त राम प्रसाद शर्मा, विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम तथा राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

बाबा राजा राम मंदिर रैहन में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन