एनएचपीसी को बग्गा बांध के समीप आरसीसी तकनीक पर सड़क निर्माण के दिए निर्देश

 कुलदीप सिंह पठानिया ने चंबा से भरमौर एनएच पर हुए भूस्खलन का लिया जायजा


एनएचपीसी को बग्गा बांध के समीप आरसीसी तकनीक पर सड़क निर्माण के दिए निर्देश


सरकार प्रभावित लोगों को उचित व्यवस्था बनाकर करेगी सहायक 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने चक्की- चंबा भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के तहत चंबा से भरमौर मार्ग पर भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुए विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया । 

इस दौरान विधायक भरमौर डॉ. जनक राज, उपायुक्त अपूर्व देवगन भी उपस्थित रहे । 

कुलदीप सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय जल विद्युत निगम की विद्युत परियोजना चमेरा द्वितीय के बांध परिसर बग्गा के साथ तथा लोथल गांव के पास उच्च मार्ग के भारी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हिस्से के स्थाई समाधान को लेकर राष्ट्रीय जल विद्युत निगम एवं लोक निर्माण विभाग की उच्च मार्ग इकाई के अधिकारियों को आरसीसी तकनीक के आधार पर सड़क निर्माण के आदेश दिए । 

मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं से संपूर्ण प्रदेश में सरकारी और गैर सरकारी अवसंरचनाओं को काफी क्षति पहुंची है । इस प्राकृतिक आपदा से पूरे प्रदेश में अब तक 4 हजार करोड से ज्यादा का प्रारंभिक तौर पर नुकसान का आकलन किया गया है । एक अनुमान के मुताबिक यह नुकसान 8 हजार रुपयों से ज्यादा है। 

साथ में उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार एक उचित व्यवस्था बनाकर प्रभावित लोगों की हर संभव सहायता करेगी। 

भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से ज़िला में विभिन्न विभागीय परिसंपत्तियों एवं परियोजनाओं के अंतर्गत सड़क सुविधा ,विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति की पुनर बहाली को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना भी की । 

उन्होंने उपायुक्त को ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को भी कहा । 

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष को चंबा से लेकर भरमौर तक विभिन्न स्थानों पर लोगों ने प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को लेकर अपने मांग पत्र एवं शिकायतें सौंप कर शीघ्र समाधान का आग्रह किया । 

इस दौरान जिला परिषद सदस्य व निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ललित ठाकुर,जिला परिषद सदस्य अनिल शर्मा, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के निदेशक सुरजीत भरमौरी, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर पठानिया, जल शक्ति राजेश मोगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, अधिशासी अभियंता एनएच संजीव महाजन, एनएचपीसी से प्रबंधक उमेश नंद, दिनेश त्यागी, अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग