बढ़े हुए गृह कर का जमकर हुआ विरोध नगर परिषद चम्बा में

 बढ़े हुए गृह कर का जमकर हुआ विरोध नगर परिषद चम्बा में 


चम्बा : जितेंद्र खन्ना/ नगर परिषद चम्बा द्वारा बढ़ाए गए गृह कर का विरोध लगातार जारी है। मंगलवार को शहर के बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस निर्णय को वापिस लेने की मांग नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर के समक्ष उठाई है। लोगों ने दो टूक शब्दों में कहा कि उन्हें यह बढ़ा हुआ गृह कर स्वीकार नहीं है शहर की जनता को बेवजह आर्थिक बोझ तले दबाया जा रहा है। इस गृह कर को लागू करने के लिए क्या नियम अपनाए गए हैं, इसको लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसके अतिरिक्त जिस समय सर्वेक्षण करवाया गया उस समय भवन के मालिक को क्यों सूचित नहीं किया गया। ऐसे ही विभिन्न विषयों को लेकर अब तक लोग असमंजस में हैं। उन्होंने नगर परिषद से आग्रह किया कि जब तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो जाती तब तक इस नई गृह कर प्रणाली को लागू न किया जाए। चम्बा एक महत्वाकांक्षी जिला है और यहां लोगों को गृह कर में उचित छूट देनी चाहिए। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैय्यर ने कहा कि गृह कर को लेकर मंगलवार दोपहर बाद जनरल हाउस आयोजित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक