शिवरात्रि में दिव्यांगों, वृद्वाश्रमों के बुर्जुगों को भी मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

 शिवरात्रि में दिव्यांगों, वृद्वाश्रमों के बुर्जुगों को भी मिलेगा हुनर दिखाने का मौका

   


  शहीदों को प्रणाम थीम पर आधारित कार्यक्रम भी स्टार नाइट का बनेगा हिस्सा

          पहली स्टार नाइट को साबरी बंधु कव्वालियों संबत्रग विखेरेंगे रंग  

          दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों की रहेगी धूम

 मंडी, 15 फरवरी। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पहली बार दिव्यांगों, वृद्वाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों तथा निराश्रितों को भी सांस्कृतिक स्टार संध्याओं में अपना हुनर दिखाने का अवसर दिया जाएगा, सुखाश्रय-अब सपने होंगे पूरे थीम पर आधारित कार्यक्रम शिवरात्रि महोत्सव की 19 फरवरी को आयोजित होने वाली पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुत किया जाएगा। यह जानकारी सांस्कृतिक उपसमिति की संयोजक अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में 19 से लेकर 24 तक सांस्कृतिक संध्याएं मंडी के सेरी मंच पर आयोजित की जाएंगी। पहली सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल, सैंड आर्ट तथा साबरी बंधु बतौर स्टार कलाकार चयनित किए गए हैं, 20 फरवरी को हिमाचली नाइट के रूप में आयोजित की जाएगी जिसमें लमन बैंड, गीता भारद्वाज तथा नाटी किंग कुलदीप शर्मा बतौर स्टार कलाकार भाग लेंगे।

       21 फरवरी को सारेगामा लिटिल चैंप फेम पायल ठाकुर, एक्स सर्विस मेन लीग द्वारा शहीदों को प्रणाम पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जबकि ममता भारद्वाज व अभिजीत श्रीवास्तव रियलटी शो फेम बतौर स्टार कलाकार भाग लेंगे। 22 फरवरी को अरिन अर्शदीप, गोपाल शर्मा, बालीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब सबरी बतौर स्टार कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 23 फरवरी को रमेश ठाकुर, वाइस आफ इंडिया फेम विनीत सिंह, पंजाबी सिंगर अशोक मस्ती बतौर स्टार कलाकार भाग लेंगे। 24 फरवरी को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में विनर वॉइस आफ पंजाब दीपेश राही तथा अभिज्ञा बैंड व विक्की चौहान बतौर स्टार कलाकार भाग लेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि इसके अतिरिक्त मंडी जिला के स्थानीय तथा राज्य के अन्य जिलों के लोक कलाकारों को भी सांस्कृतिक संध्याओं में अवसर दिया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक