ढालपुर में होली उत्सव में होगी रंगीन प्रतिस्पर्धाएं

ढालपुर में होली उत्सव में होगी रंगीन प्रतिस्पर्धाएं 


-जय देवता गोहरी युवक मंडल द्वारा होगा भव्य आयोजन

 ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में होली उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होगी। होली होली उत्सव का आयोजन सात मार्च को होगा। जय देवता गोहरी युवक मंडल द्वारा इस उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। युवक मंडल के प्रधान नितिन,सचिव रामेंद्र,उप प्रधान राजकुमार,कोषाध्यक्ष शिवा,सहसचिव खेम सिंह आदि ने बताया कि इस अवसर पर महिला मंडलों की रस्साकशी होगी। जिसमें 20 से अधिक महिला मंडल भाग लेंगी। इसके अलावा रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इसमें 12 टीमें भाग लेंगी। जबकि मुख्य आकर्षण कुल्वी फैशन शो होगा जिसमें कुल्वी परिधानों का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा होली गीतों पर लाइव कार्यक्रम होगा जिसमें प्रसिद्ध सिंगर भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस होली उत्सव में युवाओं को कुल्वी परंपरा की ओर आकर्षित किया जाएगा और सभी प्रतियोगिता में निशुल्क प्रवेश होगा। उन्होंने बताया कि विजेता टीमों को केश प्राइज दिया जाएगा जबकि प्रतिभागियों को मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

जसूर सब्जी मंडी से 19 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप, हथियार के बल पर ले जाकर बेरहमी से पीटा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ में आयोजित तीन दिवसीय जोनल स्तरीय अंडर-19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को शांतिपूर्वक समापन हो गया

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

ज्वाली के घाड़ जरोट पौंग बांध क्षेत्र में भू-माफिया का आतंक: अदालत के आदेशों को ठेंगा दिखाकर हो रही है अवैध खेती

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक